scriptउन्नाव: पति-पत्नी के बीच विवाद का परिणाम, सिपाही ने खाया जहर, मेडिकल कॉलेज में मौत | Unnao: Excise constable consumed poison, died in medical college | Patrika News
उन्नाव

उन्नाव: पति-पत्नी के बीच विवाद का परिणाम, सिपाही ने खाया जहर, मेडिकल कॉलेज में मौत

आबकारी सिपाही की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवारी जनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्नावMay 19, 2024 / 08:24 am

Narendra Awasthi

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में तैनात आबकारी के सिपाही की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। जिसे उपचार के लिए लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक परिजनों ने बताया कि पति पत्नी के बीच विवाद होने के बाद सिपाही ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। मृतक सिपाही उन्नाव के पुरवा क्षेत्र में तैनात था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें

एलआईसी अमृत बाल योजना: मिलता है गारंटी युक्त बोनस, लोन की सुविधा भी उपलब्ध

आबकारी सिपाही अशोक कुमार 2019 बैच का सिपाही था। जिसकी तैनाती पुरवा क्षेत्र में हुई थी। अशोक कुमार मूलतः देवपुर सरेनी रायबरेली का रहने वाला था। ‌ जो छुट्टी पर अपने गांव गया था। वहीं पर पत्नी के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि अशोक कुमार ने जहरीला पदार्थ का लिया।

मेडिकल कॉलेज में हुई मौत

घर वालों ने उपचार के लिए लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसके उपचार के दौरान अशोक की मौत हो गई। मृतक का भाई श्रीपाल ने बताया कि पति पत्नी के बीच विवाद के बाद यह स्थिति उत्पन्न हुई है। पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Hindi News/ Unnao / उन्नाव: पति-पत्नी के बीच विवाद का परिणाम, सिपाही ने खाया जहर, मेडिकल कॉलेज में मौत

ट्रेंडिंग वीडियो