scriptUP weather update: छिटपुट गरज के साथ बारिश की संभावना, उमस से जनजीवन प्रभावित | UP weather update: Chance of rain with thunderstorms, humidity affects | Patrika News
उन्नाव

UP weather update: छिटपुट गरज के साथ बारिश की संभावना, उमस से जनजीवन प्रभावित

इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद और उन्नाव में आज छुटपुट बारिश होने की संभावना है। सूरज की गर्मी लोगों को परेशान करेगी। उमस से जनजीवन बेहाल है। मौसम विभाग के अनुसार आज तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि भी हो सकती है।

उन्नावJun 26, 2023 / 05:50 am

Narendra Awasthi

UP weather update: छिटपुट गरज के साथ बारिश की संभावना, उमस से जनजीवन प्रभावित

UP weather update: छिटपुट गरज के साथ बारिश की संभावना, उमस से जनजीवन प्रभावित

उत्तर प्रदेश के इटावा, फर्रुखाबाद, उन्नाव, कन्नौज आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज धूप भी निकलने की संभावना है। सूरज की किरणें लोगों को परेशान करेंगी। बादल गरजेंने के साथ आंधी पानी की भी संभावना है। तेज हवा भी चल सकती है। इटावा में छिटपुट गरज के साथ आंधी पानी की भी संभावना है। फर्रुखाबाद में आसमान में बादल छाए रहेंगे। उन्नाव के मौसम में पूरब और उत्तर दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। कन्नौज में उमस लोगों को परेशान करेगी।

इटावा का मौसम

आज इटावा का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में छिटपुट गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है। मौसम में पूरब और उत्तर दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। देर रात बादल गरजेंगे। आंधी पानी की भी संभावना है।

फर्रुखाबाद का मौसम

आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। पूरब और उत्तर दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। हवा लगभग 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। देर रात आंधी पानी की भी संभावना है। बादल भी कर बादल भी गरजेंगे।

उन्नाव का मौसम

आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में छिटपुट गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है। मौसम में पूरब उत्तर दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। हवा लगभग 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। रात को भी बादल गरजने की संभावना है। तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें: बीजेपी झूठे मामलों में सपा नेताओं को फंसा रही है – शिवपाल सिंह यादव

कन्नौज का मौसम

आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग आंधी पानी की संभावना है। पूरब और उत्तर दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। हवा लगभग 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। देर रात भी गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है। गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। लेकिन उमस परेशान करेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो