scriptलोकसभा चुनाव 2024: हार का  डर से कन्नौज से दूर हुए अखिलेश, कांग्रेस की यही स्थिति – मोहसिन राजा | Fearing defeat, Akhilesh Yadav not contesting elections | Patrika News
यूपी न्यूज

लोकसभा चुनाव 2024: हार का  डर से कन्नौज से दूर हुए अखिलेश, कांग्रेस की यही स्थिति – मोहसिन राजा

बीजेपी नेता मोहसिन राजा ने कन्नौज से अखिलेश यादव के चुनाव न लड़ने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा की सपा के कार्यकर्ता इतनी बड़ी हार को पचा नहीं पाएंगे। यही स्थिति कांग्रेस की है।

उन्नावApr 23, 2024 / 06:08 am

Narendra Awasthi

भाजपा नेता मोहसिन राजा ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला है। ‌उन्होंने कहा कि हार के डर से अखिलेश यादव चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। इसलिए उन्होंने कन्नौज से परिवार के सदस्य को टिकट दे दिया है। यही स्थिति कांग्रेस की है। रायबरेली और अमेठी दोनों जगह से इनके नेता भाग चुके हैं। मोहसिन राजा समाजवादी पार्टी की नई सूची जारी होने पर बयान दे रहे थे। कन्नौज से अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर थी। लेकिन टिकट तेज प्रताप सिंह यादव को दे दिया गया है।
यह भी पढ़ें

सांसद साक्षी महाराज का विवादित बयान, बोले- ‘4 बीवी 40 बच्चे’ नहीं चलेगा, बनेगा जनसंख्या नियंत्रण कानून

मोहसिन राजा ने कहा कि पीडीए की एक और लिस्ट आज आई है। जिससे साफ हो गया है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के मुखिया ने अपनी हार स्वीकार कर लिया। इसलिए कन्नौज सीट से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। यहां से अपने रिश्तेदार को टिकट दे दिया है। अपने लिए अखिलेश यादव को कहीं कोई जगह नहीं मिल रही है। जहां से चुनाव जीत सके। सपा मुखिया और कार्यकर्ता हार को नहीं पचा पाएंगे।
अमेठी और रायबरेली की जनता पर भरोसा नहीं

मोहसिन राजा ने कहा कि इसीलिए अखिलेश यादव ने निश्चित किया है कि वह उत्तर प्रदेश में चुनाव नहीं लड़ेंगे। हर जगह से उन्हें हर का डर सता रही है। यही स्थिति कांग्रेस की है। रायबरेली की जनता पर सोनिया गांधी और अमेठी की जनता पर राहुल गांधी को भरोसा नहीं है। इसलिए दोनों छोड़कर जा चुके हैं। 80 की 80 सीटें बीजेपी जीतने जा रही है। इसलिए विपक्षी नेता चुनाव मैदान में आने से डर रहा है।

Home / UP News / लोकसभा चुनाव 2024: हार का  डर से कन्नौज से दूर हुए अखिलेश, कांग्रेस की यही स्थिति – मोहसिन राजा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो