scriptमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में किया आपत्तिजनक टिप्पणी, केस दर्ज | objectionable remarks made about chief minister yogi adityanath | Patrika News
यूपी न्यूज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में किया आपत्तिजनक टिप्पणी, केस दर्ज

सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे आपत्तिजनक टिप्पणी ट्वीटर के माध्यम से की गई। प्रदेश मुख्यमंत्री के बारे में अशब्द भाषा का इस्तेमाल किया गया। मामले की शिकायत प्रयागराज कर्नलगंज थाने में तहरीर दी गई और थाने में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ऊपर अशब्द टिप्पणी करने वाले युवक की पहचान करके पुलिस तलाश में जुटी है।

प्रयागराजDec 29, 2021 / 05:05 pm

Sumit Yadav

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में किया आपत्तिजनक टिप्पणी, केस दर्ज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में किया आपत्तिजनक टिप्पणी, केस दर्ज

प्रयागराज: सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे आपत्तिजनक टिप्पणी ट्वीटर के माध्यम से की गई। प्रदेश मुख्यमंत्री के बारे में अशब्द भाषा का इस्तेमाल किया गया। मामले की शिकायत प्रयागराज कर्नलगंज थाने में तहरीर दी गई और थाने में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ऊपर अशब्द टिप्पणी करने वाले युवक की पहचान करके पुलिस तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ें

31 दिसंबर तक बनवाए ई-श्रम कार्ड, तभी मिलेगा महत्वपूर्ण लाभ, ऐसे करें आवेदन

पुलिस से मिली जानकारी और तहरीर के आधार पर सीएम योगी आदित्यनाथ के ट्वीटर एकाउंट में अभद्र टिप्पणी की गई। शुभम नंदनवार नाम के यूजर ने अपने ही एकाउंट से आपत्तिजनक जनक ट्वीट किया है। जिस एकाउंट से यह ट्वीट किया गया, वह ट्वीट लगभग पांच साल से अधिक पुराना है। मामले में भी शियाकय पुलिस को सोशल मीडिया सेल के माध्यम से प्राप्त हुई। तहरीर के आधार पर पुलिस आईटी सेल और थाने की पुलिस जांच में जुटी हैं। मुकदमा दर्ज करने के बाद युवक की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें

माघ मेले में छाने लगा ओमिक्रोन का खतरा, श्रद्धालुओं और कल्पवासियों को इन बातों का रखना होगा ध्यान

आईटी एक्ट धाराओं लगा केस

मामले में कर्नलगंज थाने ने युवक के खिलाफ आईटी एक्ट संबंधित धाराओं पर मुकदमा दर्ज किया है। कर्नलगंज इंस्पेक्टर का कहना है कि साइबर सेल को मामले की रिपोर्ट भेज दी गई है। पता लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री को अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक कहाँ का रहने वाला है। जानकारी प्राप्त करने के आधार पर आगे की कार्रवाई युवक के ऊपर होगी।

Home / UP News / मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में किया आपत्तिजनक टिप्पणी, केस दर्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो