scriptउन्नाव सड़क हादसा: एक और घायल की मौत, मरने वालों की संख्या हुई 9 | Unnao road accident: One more injured dies, death toll rises to 9 | Patrika News
उन्नाव

उन्नाव सड़क हादसा: एक और घायल की मौत, मरने वालों की संख्या हुई 9

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुए सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या नौ हो गई है। एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। डीएम ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपए मदद की घोषणा की है। जिला अस्पताल और हैलट कानपुर में घायलों का उपचार चल रहा है। ‌

उन्नावApr 29, 2024 / 02:54 pm

Narendra Awasthi

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में डग्गामार बस और ट्रक में हुई टक्कर में नौ बस यात्रियों की मौत हो गई। जिनमें तीन महिलाएं शामिल है। घटना के समय बस उन्नाव से हरदोई जा रही थी। इधर जिला अस्पताल में रात भर चीख-पुकार की आवाजें आती रहीं। घटना की जानकारी मिलने पर बीजेपी सांसद साक्षी महाराज, सदर विधायक पंकज गुप्ता, भाजपा नेता विमल द्विवेदी भी अस्पताल पहुंच गए। जहां उन्होंने घायलों से बातचीत की। घटना के विषय में जानकारी प्राप्त की। ‌डीएम ने मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये आर्थिक मदद दिए जाने की घोषणा की है।
यह भी पढ़ें

सांसद साक्षी महाराज का विवादित बयान, बोले- ‘4 बीवी 40 बच्चे’ नहीं चलेगा, बनेगा जनसंख्या नियंत्रण कानून

ट्रक और बस में टक्कर रविवार के दोपहर लगभग 3:15 पर हुआ है। जब उन्नाव से बांगरमऊ जा रही बस में ट्रक ने टक्कर मार दी। बताया जाता है गड्ढे से ट्रक को बचाने के दौरान यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का एक साइड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य चलाया।

स्थानीय लोगों की उल्लेखनीय भूमिका

पुलिस की मदद से घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र सफीपुर में भर्ती कराया गया। ट्रक चालक शैलेंद्र सिंह निवासी फरीदपुर बरेली शाहजहांपुर से ईटा लेकर प्रयागराज जा रहा था। ट्रक की गति काफी ज्यादा थी। अचानक सामने पड़े गड्ढे को बचाने से बचने के चक्कर में बस से टकरा गई।

क्या कहते हैं क्षेत्राधिकारी सफीपुर?

क्षेत्राधिकार सफीपुर ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि मृतकों की संख्या नौ हो गई है। तरन्नुम पत्नी रफीक की उपचार के दौरान मौत हो गई। बच्चों में 6 की मौके पर ही मौत हो गई थी।‌ जबकि कानपुर के हैलट में दो और जिला अस्पताल में एक मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। जिला अस्पताल में अभी पांच लोगों का उपचार हो रहा है। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतक परिजनों को दो-दो लाख रुपए देने की घोषणा की है।

Home / Unnao / उन्नाव सड़क हादसा: एक और घायल की मौत, मरने वालों की संख्या हुई 9

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो