scriptयूपी मौसम अपडेट: तेज हवाओं के साथ अंधड़ की आफत, काले घने बादल भी बढ़ाएंगी मुश्किलें | Patrika News
यूपी न्यूज

यूपी मौसम अपडेट: तेज हवाओं के साथ अंधड़ की आफत, काले घने बादल भी बढ़ाएंगी मुश्किलें

मौसम विभाग के अनुसार तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी भी चल सकती है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम वैज्ञानिक ने बारिश को लेकर यह जानकारी दी है। 

कानपुरApr 16, 2024 / 11:18 am

Narendra Awasthi

मौसम विभाग के अनुसार आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चला आ सकती है। बूंदाबांदी भी होने की संभावना है। फर्रुखाबाद में आज मंगलवार का अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने का अनुमान है। 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। कानपुर में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। 
यह भी पढ़ें
 

मां चंडिका देवी धाम: महर्षि वक्र ने मां दुर्गा के महत्व को बताया, दुर्गा सप्तशती के नाम से हुआ विख्यात

मौसम विभाग के अनुसार आज

फर्रुखाबाद का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को आसमान साफ रहेगा। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 18 किलोमीटर प्रति घंटे गिरफ्तार से हवा चल सकती है। 
कानपुर की ताजा खबरें Kanpur news in Hindi

कानपुर का मौसम कैसा रहेगा?

कानपुर में आज का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। रात को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। उत्तर दक्षिण दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 

Home / UP News / यूपी मौसम अपडेट: तेज हवाओं के साथ अंधड़ की आफत, काले घने बादल भी बढ़ाएंगी मुश्किलें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो