scriptUP Weather Updates : मौसम विभाग का पूर्वानुमान- अवध क्षेत्र के कई जिलों में अगले 4 दिन होगी झमाझम बारिश | Monsoon 2021 Heavy Rain Alert by Mausam Vibhag for UP Sultanpur | Patrika News
सुल्तानपुर

UP Weather Updates : मौसम विभाग का पूर्वानुमान- अवध क्षेत्र के कई जिलों में अगले 4 दिन होगी झमाझम बारिश

Monsoon 2021 Heavy Rain Alert- आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार आगामी चार दिनों में अवध क्षेत्र के जिलों में भारी बारिश होगी

सुल्तानपुरAug 02, 2021 / 01:25 pm

Hariom Dwivedi

 Monsoon 2021 Heavy Rain Alert by Mausam Vibhag

mausam

सुलतानपुर. Monsoon 2021 Heavy Rain Alert- पिछले दो दिनों से मानसून के मेहरबान रहने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। सोमवार को भी दिन की शुरुआत हल्की बारिश और बूंदाबांदी से से हुई। मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले एक हफ्ते तक अवध क्षेत्र के कई जिलों में कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश होती रहेगी। सुलतानपुर में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियसर रिकॉर्ड किया गया।
आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार आगामी चार दिनों में अवध क्षेत्र के जिलों में भारी बारिश होगी। इससे जुलाई माह में कम हुई बरसात की कमी पूरी हो जाएगी।
जुलाई में कम हुई बारिश
इस वर्ष 13 मई से ही बरसात हो रही है। मई माह और जून महीने में भारी बारिश होने के बाद जुलाई माह किसानों के लिए निराशाजनक रहा। मौसम विभाग के अनुसार मई माह में यास चक्रवाती तूफान के कारण जिले में 143 मिमी वर्षा हुई। जून माह में 214 मिमी बारिश हुई। लेकिन, जुलाई माह में लोगों को अधिक वर्षा की अपेक्षा होती है। मौसम विभाग के अनुसार जुलाई महीने में औसतन 298 मिमी वर्षा आपेक्षित होती है, लेकिन इस बार जुलाई माह में मानसून ने धोखा दे दिया। जुलाई माह में जहां 298 मिमी वर्षा की दरकार होती है, वहीं इस बार कुल 107 मिमी बारिश हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो