scriptRaksha Bandhan 2021: रक्षा बंधन पर प्रदेश की बहनों का हुआ सम्मान, मिशन शक्ति के तीसरे चरण का हुआ आगाज | Raksha Bandhan 2021 UP Mission Shakti third phase begins | Patrika News
लखनऊ

Raksha Bandhan 2021: रक्षा बंधन पर प्रदेश की बहनों का हुआ सम्मान, मिशन शक्ति के तीसरे चरण का हुआ आगाज

Raksha Bandhan 2021. UP Mission Shakti में सीएम योगी ने कहा कि स्वावलंबी, सुरक्षित व सशक्त नारी नए यूपी की नींव है। यूपी की 29.68 लाख महिलाओं के खातों में 451 करोड़ रुपये किए गए हस्तांतरित।

लखनऊAug 21, 2021 / 04:43 pm

Abhishek Gupta

mission shakti

mission shakti

लखनऊ. Rakhsha Bandhan 2021. रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व शनिवार को उत्तर प्रदेश की बहनों को ‘मिशन शक्ति’ (Mission Shakti 2021) के तहत सम्मानित किया है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मिशन शक्ति के तीसरे चरण का आगाज हुआ। इस दौरान पहले व दूसरे चरण में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 47 जिलों की 75 महिला अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) , केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitaraman) व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) ने पुरस्कृत किया। इसी तरह सभी 75 जनपदों में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को सम्मानित किया गया।
साथ ही निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत 29.68 लाख महिलाओं के खातों में 451 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। 1.73 लाख से अधिक नई लाभार्थियों को इस योजना से जोड़ने का कार्य किया गया। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं-बेटियों को स्वावलंबी बनाने व सुरक्षा के प्रति उन्हें जागरूक किया जा रहा है। सीएम योगी ने कार्यक्रम के दौरान सभी को रक्षा बंधन की हार्दिक बधाई भी दी। उन्होंने कहा स्वावलंबी, सुरक्षित व सशक्त नारी नए उत्तर प्रदेश की नींव है। मिशन शक्ति के जरिए हम इस नींव को मजबूत कर रहे हैं। साथ ही प्रदेश भर की सभी 59 हजार ग्राम ग्राम पंचायतों में ‘मिशन शक्ति कक्ष’ की भी शुरुआत हो गई है।
ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर वाराणसी में संचालित होंगे 694 मिशन शक्ति कक्ष, महिला पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती

मिशन शक्ति को सफल बनाने में सहभागिता जरूरी: सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि मिशन शक्ति के तीसरे चरण को हम सभी को सकारात्मक सहभागिता से सफल बनाने में सहयोग करना चाहिए। हमारी सरकार यूपी की मातृशक्ति के संपूर्ण विकास के लिए समर्पित है। मिशन शक्ति का तीसरा चरण इनको और मजबूती प्रदान करेगा। इससे पहले मिशन शक्ति के पहले चरण की शुरुआत बीते साल शारदीय नवरात्र में की गई थी।
ये भी पढ़ें- महिला एवं बाल विकास विभाग की नीता और निरुपमा को मिलेगा मिशन शक्ति पुरस्कार

1.55 लाख बेटियों के खातों में भेजे गए 30.12 करोड़ रुपए-
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत प्रदेश की 1.55 लाख बेटियों के खातों में 30.12 करोड़ रुपये भी भेजे गए। मिशन शक्ति के तीसरे चरण की शुरुआत के साथ ही महिला बीट पुलिस अधिकारियों की भी तैनाती की गई है। साथ ही 84.79 करोड़ की लागत से 1286 थानों में पिंक टॉयलेट बनाए जाएंगे। महिला बटालियनों के लिए 2982 पदों के लिए विशेष भर्ती की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो