scriptइस राशि के लिए अच्छा रहेगा आज का दिन, इस राशि के जातक को होगी अपार धन की प्राप्ति | Aaj Ka Rashifal 15 may 2019 horoscope Zodiac Sign | Patrika News
वाराणसी

इस राशि के लिए अच्छा रहेगा आज का दिन, इस राशि के जातक को होगी अपार धन की प्राप्ति

इस राशि के जातक के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

वाराणसीMay 15, 2019 / 09:47 am

sarveshwari Mishra

Rashifal

Rashifal

वाराणसी. राशिफल हमारे जीवन में बहुत महत्व रखता है। यह हमारे भूत-भविष्य के बारे में हमें अवगत कराता है। तो आइए जानते हैं इस राशि के जातक के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष राशि
इस राशि के जातक को आज पिता का सहयोग मिलेगा। आज योग्यता के आधार पर सफलता हासिल होगी। आज आपके ज्ञान में बढ़ोतरी होगी।
वृष राशि
इस राशि के जातक के लोगों का दिन शानदार रहेगा। अपार धन की प्राप्ति होगी, आज आपके यश और सम्मान में बढ़ोतरी होगी। प्रेम-संबंधों में मजबूती आएगी। आज धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के खर्चों में आज बढ़ोतरी होगी। खर्चों के लेकर सावधान रहने की जरूरत है। आज धार्मिक कार्यों में आपका सहयोग रहेगा।

कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यों में सफल बनाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी जिससे इनकम में बढ़ोतरी होगी।
सिंह राशि
सूर्य राशि के लोगों को आज अधिक मेहनत की जरूरत है। पिता के कार्य पूरा होने में किसी तरह की रुकावट आ सकती है।

कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को आज हर एक कार्य में सफलता मिलेगी। आज के दिन भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। बंपर धन लाभ होगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों की सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. हालांकि, समय से ध्यान रखने से बीमारी से निजात मिलेगी। आज अगर मौका मिले तो परिवार के किसी सदस्य की मदद जरूर करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के दाम्पत्य संबंध मधुर बने रहेंगे। मन खुशहाल रहेगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। बंपर धन लाभ होगा।

धनु राशि
धनु राशि के मित्रों की बढ़ोतरी होगी, जरूरत के समय आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में वातावरण ठीक रहेगा। लाभ लेने के लिए मंदिर में गेंहू दान करें।
मकर राशि
मकर राशि के छात्रों को पढ़ाई में थोड़ी परेशानी आ सकती है। आज जीवनसाथी और गुरुजनों के साथ आपके संबंध शानदार रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से जीवन सुखी रहेगा।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों का जीवन अच्छा रहेगा। आज इस राशि के लोगों को भूमि, भवन और वाहन का लाभ मिल सकता है। आज माता का साथ बना रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा। आज दूसरों से बात कहने में थोड़ा संकोच मन में रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। मन खुश रहेगा।

Home / Varanasi / इस राशि के लिए अच्छा रहेगा आज का दिन, इस राशि के जातक को होगी अपार धन की प्राप्ति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो