scriptये हैं भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस, इस डर से अब तक नहीं की शादी | Bhojpuri Hot Actress fear from marriage | Patrika News
वाराणसी

ये हैं भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस, इस डर से अब तक नहीं की शादी

30-38 की उम्र पार कर चुकी इन एक्ट्रसों ने अब तक नहीं की शादी

वाराणसीNov 16, 2017 / 12:43 pm

sarveshwari Mishra

bhojpuri hot actress

भोजपुरी

वाराणसी. भोजपुरी की कई हॉट एक्ट्रेस हैं जिन्हें शादी के नाम से डर सताता है। इस कारण 30-38 साल की उम्र के बाद भी अब तक शादी नहीं की हैं। उन्हें इस बात का डर सताता है कि शादी के बाद उनका करियर खत्म न हो जाए।
इस बात का सताता है डर

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेस 30 से 38 साल की उम्र पार कर चुकी अभिनेत्रियों को शादी करने की बात पर इस बात का डर ज्यादा सताता है कि शादी के बाद एक्ट्रेस को फिल्मों में कम ही लीड रोल मिलते हैं। इसी बात के डर से एक्ट्रेस शादी करने से बचती है। इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेस का मानना है कि शादी करने के बाद सिर्फ सपोर्टिंग रोल ही मिलेंगे।
इस डर से इन भोजपुरी अभिनेत्रियों ने नहीं की शादी

Amrapali Dubey
IMAGE CREDIT: Net
आम्रपाली दुबे

शादी न करने की लाईन में ‘रात दिया बुता के” गाने से जलवा बिखेर रही गोरखपुर की आम्रपली दूबे भी हैं। इन्हें भी अपनी करियर में शादी के बाद लीड रोल न मिलने का डर सताता है। एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्म में काम करने से पहले सीरियल में काम करती थी। आम्रपाली पहली फिल्म ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी’ से फेमस हुईं। फिल्म में आम्रपाली के साथ दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ थे, जिसके बाद दोनों ने अब तक 25 से अधिक फिल्मों में साथ काम किया है। आम्रपाली दुबे भी 31 साल की हो गईं हैं। उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है।
Shubhi Sharma
IMAGE CREDIT: Net
 

शुभी शर्मा
शुभी भोजपुरी फिल्म करने से पहले राजस्थानी एलबम, तमिल फिल्मों में सांग, हिन्दी फिल्म में आइटम सांग कर चुकी थी। ये भी अब तक कुआरी हैं।

Anara gupta
IMAGE CREDIT: Net
अनारा गुप्ता
अनारा गुप्ता सीडी वायरल होने के बाद चर्चा में आई थी। उन्हें 15 साल की उम्र में फिल्म का ऑफर मिलने लगा था। सीडी वायरल होने के बाद अनारा नाम से बनने वाली फिल्म में काम किया। इसके बाद भोजपुरी फिल्म विधाता का ऑफर मिला। 50 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी अनारा 31 साल की हो गईं हैं। वह जल्द ही अपने प्रेमी करण के साथ शादी करने वाली हैं। लेकिन शादी के बाद इनके करिअर पर क्या असर पड़ेगा इसका भी डर इन्हें बराबर लगा रहता है।
Shyamali Srivastava
IMAGE CREDIT: Net

श्यामली श्रीवास्तव
एक्ट्रेस श्यामली श्रीवास्तव फिल्म में काम करने से पहले भोजपुरी एलबम में काम कर चुकी हैं। उन्होंने एलबम से फेमस होने के बाद ‘हमार घरवाली’, ‘सनेहिया के डोर’,’देश में लौटल परेसी’ समेत कई सीरियल की। ‘होता जवानी जियान ए राजा जी’, ‘गर्म मशाला’,’योद्धा’ समेत कई फिल्मों में काम कर चुकी श्यामली 35 साल से अधिक की हो गईं हैं।
Rani Chatargi
IMAGE CREDIT: Net

रानी चटर्जी
रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में 2004 से एक्टिव हैं। 38 की उम्र पार कर चुकी रानी ने 200 से अधिक फिल्मों में काम किया है। मनोज तिवारी के साथ ससुरा बड़ा पैसा वाला से करियर की शुरुआत करने वाली रानी एक समय इंडस्ट्री की सबसे कामयाब एक्ट्रेस थी।
Bhojpuri hot actress
IMAGE CREDIT: Net
 

शादी के बाद इनके करिअर पर पड़ा असर
शादी के बाद इन भोजपुरी एक्ट्रेस के करिअर पर असर हुआ है ऐसा देखा जा रहा है। जिसमें रिंकू घोष, मोनालिसा और आईटम गर्ल संभावना सेठ जैसी भोजपुरी की कई पॉपुलर एक्ट्रेस शामिल है। इन्हें देखकर बाकी एक्ट्रेस सतर्क हो गई हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो