लंका पुलिस नहीं कर पायी है अतुल राय को गिरफ्तार
लंका पुलिस मुकदमा दर्ज होने के बाद भी बसपा नेता अतुल राय को गिरफ्तार नहीं कर पायी है। बाहुबली मुख्तार अंसारी के खास माने जाने वाले अतुल राय को पकडऩे के लिए पुलिस की कई टीमे गठित की गयी थी लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। सूत्रों की माने तो अतुल राय के सरेंडर करने वाले दिन कोर्ट के आस-पास सादे वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात किये गये थे, जिससे सरेंडर करने से पहले अतुल राय को गिरफ्तार किया जा सके। लेकिन अतुल राय को इसी पहले ही भनक लग गयी थी और वह कोर्ट पहुंचे ही नहीं। ऐसे में संभावना जतायी जा रही है कि अतुल राय कभी भी पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं।
यह भी पढ़े:-