बाहुबली मुख्तार अंसारी के खास माने जाने वाले अतुल राय की यही कहानी हो गयी है। अखिलेश यादव व मायावती के महागठबंधन ने बसपा नेता अतुल राय को घोसी संसदीय सीट से टिकट दिया था। टिकट मिलने के बाद ही यूपी कॉलेज की पूर्व छात्रा ने बीएसपी नेता पर रेप करने का आरोप लगाते हुए बनारस के लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया था जिसके बाद से पुलिस अतुल राय की तलाश में जुटी हुई है। नामांकन करने के बाद से अतुल राय फरार हैं और गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट तक की शरण में जा चुके हैं, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल पायी है। पुलिस से बचने के लिए अतुल राय इन दिनों भूमिगत हो गये हैं, जिसके चलते अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार तक नहीं कर पाये। घोसी की जनता ने अतुल राय को संसद तो पहुंचा दिया है लेकिन उनका जेल जाना तय है।
यह भी पढ़े:-विजय मिश्रा के गढ़ में बाहुबली रमाकांत यादव को लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका