सूत्रों की माने तो चुनाव हराने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मनोज सिन्हा से बात की थी और उन्ही के बुलावे पर गाजीपुर के पूर्व सांसद दिल्ली रवाना हो गये हैं। गाजीपुर में भले ही मनोज सिन्हा जातीय समीकरण को ध्वस्त कर चुनाव जितने में सफल नहीं हुए हैं लेकिन उनके द्वारा किये गये विकास कार्य ने अलग पहचान बना दी है। बनारस के रेलवे स्टेशन से लेकर गाजीपुर के रेलवे स्टेशन, ट्रेनों का ठहराव, गाजीपुर को महत्वपूर्ण ट्रेन देने आदि कार्य को लेकर मनोज सिन्हा की छवि विकास पुरुष वाली बन गयी है। यूपी में पीएम नरेन्द्र मोदी के खास माने जाने वाले मनोज सिन्हा को नयी सरकार में महत्वपूर्ण पद मिलना तय है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी बनारस को दे सकते हैं यह खास सौगात, बदल जायेगी शहर की तस्वीर