जमीन पर उतरेगा मेट्रो का डीपीआर
बनारस में मेट्रो ट्रेन चलाने की कवायद कई साल से हो रही है। सपा सरकार के तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव ने भी बनारस में मेट्रो चलाने की बात कही थी इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने काशी को मेट्रो की सौगात देने का वायदा किया है। मेट्रो की डीपीआर कई बार बन चुकी है, जिस पर शासन अपनी मुहर भी लगा चुका है। यूपी में लोकसभा चुनाव 2022 को देखते हुए बनारस में मेट्रो का काम शुरू होने की पूरी संभावना है।