29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कॉर्पियो बेकाबू होकर हवा में उछली, नीचे गिरते ही उखड़ गए दोनों पहिए, चीखों से गूंजा एक्सप्रेस-वे

गाजीपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा। हवा में उछलकर 30 फीट नीचे गिरी स्कॉर्पियो। दोनों पिछले पहिए उखड़े। मां-बेटे की मौत। पढ़ें पूरी खबर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाजीपुर

•

image

Aman Pandey

•

Updated: 29 Oct 2026, 9:49 AM IST

Ghazipur Accident

गाजीपुर में एक्सप्रेस-वे से 30 फीट नीचे गिरने के बाद क्षतिग्रस्त पर स्कॉर्पियो।

आधी रात का सन्नाटा, 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का पिलर नंबर 340। अचानक लोहे की भारी-भरकम ग्रिल टूटने की भयावह आवाज के साथ एक स्कॉर्पियो बेकाबू होकर हवा में उछली। कई पलटी मारते हुए 30 फीट नीचे जा गिरी और सीधे बिजली के पोल से टकराकर रुकी। गाड़ी के दोनों पिछले पहिए उखड़ चुके थे, बोनट और डिग्गी पिचककर लोहे का मलबा बन चुकी थी। लोहे से टकराते ही धमाके के साथ एयरबैग खुल गए, लेकिन इस भीषण टक्कर के आगे सुरक्षा का हर इंतजाम नाकाम साबित हुआ।

बलिया से बनारस की ओर जा रहा था परिवार

बलिया से बनारस की ओर तेज रफ्तार में जा रही इस स्कॉर्पियो को रमेश वर्मा चला रहे थे। गाड़ी में जयराम उपाध्याय, उनकी पत्नी क्षमा, बेटा अनमोल और दो दोस्त मनोज चौबे और रत्नेश मिश्रा सवार थे। रात के करीब 1 बजे जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर के पास भयानक मोड़ पर अनियंत्रित होकर गाड़ी एक्सप्रेस-वे की रेलिंग चीरती हुई नीचे जा गिरी।

धमाके की आवाज़ से शेखपुर गांव के लोग सहमकर जाग उठे। जब ग्रामीण घटना स्थल की ओर भागे, तो वहां का मंजर खौफनाक था। उल्टी पड़ी गाड़ी में 5 लोग लहूलुहान हालत में अंदर फंसे हुए थे।

दरवाजों को तोड़कर घायलों को बाहर निकाला

सूचना मिलते ही जंगीपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दरवाजों को तोड़कर और गाड़ी को सीधा करके खून से लथपथ लोगों को बाहर निकाला गया। मौके पर ही मां क्षमा और बेटे अनमोल ने दम तोड़ दिया, जबकि रमेश वर्मा, मनोज चौबे और रत्नेश मिश्रा गंभीर रूप से घायल थे।

घायलों को तत्काल एम्बुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं ग्रीनफील्ड टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने हाइड्रा क्रेन से स्कॉर्पियो के मलबे को खींचकर बाहर निकाला और थाने भेजा।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, पुलिस कर रही जांच

पुलिस के मुताबिक, स्कॉर्पियो में सवार लोग बलिया से वाराणसी जा रहे थे। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों का वाराणसी में इलाज चल रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

शुरुआती जानकारी में गाड़ी की रफ्तार 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच बताई गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। दुर्घटना की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

बड़ी खबरें

View All

गाजीपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग