15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस अभिरक्षा से फरार 50 हजार के इनामी को गाजीपुर पुलिस ने पकड़ा: अस्पताल में दिया था चकमा, मुठभेड़ में हुआ था गिरफ्तार

Rewarded Criminal Arrested: गाजीपुर में 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। बीते दिनों वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।
2 min read
Google source verification
Ghazipur crime News

पकड़ा गया आरोपी सुधीर, (Pc-Ghazipur Police X)

Ghazipur News: गाजीपुर में पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश को एक बार फिर से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और पूर्व के एक मामले में 1 अगस्त को मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया था। वहीं, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान 29 अगस्त को वह पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए गाजीपुर पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा था। पुलिस को सूचना मिली कि वह चौकिया मोड़ ओवरब्रिज के नीचे से गुजरने वाला है, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की।

अस्पताल के शौचालय से हुआ था फरार

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने 50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर सुधीर को गिरफ्तार किया है। चौकिया मोड़ ओवरब्रिज के पास पुलिस की घेराबंदी देखकर वह अपनी बाइक से भागने लगा। इसी दौरान उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई और वह नीचे गिर पड़ा। फिलहाल उसके दाहिने पैर में चोट आई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, उसकी बाइक भी जब्त कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक, उसकी फरारी और बाइक उपलब्ध कराने वाले लोगों की जानकारी की जा रही है।

पुलिस ने बताया है कि पकड़ा गया आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और वह मरदह थाना क्षेत्र के नोनहरा गांव का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, वह जिला जेल में बंद था इसी दौरान उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था, जहां 29 अगस्त को उसने पुलिसकर्मियों को चकमा देकर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने बताया है कि 21 अगस्त को उसे ऑपरेशन के लिए जिला जेल से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इस दौरान वह शौचालय के लिए व्हीलचेयर से पहुंचा और करीब 15 मिनट तक बाहर नहीं निकलने पर पुलिसकर्मी अंदर दरवाजा तोड़कर घुसे तो पता चला कि वह खिड़की से कूद कर फरार हो गया है।

35 मुकदमे का आरोपी

पुलिस ने बताया है कि गहमर थाना क्षेत्र में 1 अगस्त को मुठभेड़ के दौरान सुधीर को गिरफ्तार किया गया था और उसके दोनों पैर में गोली लगी थी। 2 अगस्त को उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसके बाद उसे जेल भेज दिया गया, लेकिन पैर में चोट की वजह से उसे ऑपरेशन करने के लिए दोबारा अस्पताल ले जाया गया था। पकड़ा गया आरोपी मरदह थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ सुल्तानपुर, मऊ, गाजीपुर और आजमगढ़ समेत कई जिलों में रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, लूट और चोरी के करीब 35 मुकदमे दर्ज हैं।