1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाजीपुर में नहाने गईं दो सगी बहने डूबीं: मौनी बाबा घाट पर हुआ हादसा, गंगा नदी का बढ़ा है जलस्तर

Ghazipur News: करंडा थाना क्षेत्र के चोचकपुर स्थित मौनी बाबा गंगा घाट पर मंगलवार दोपहर स्नान करने गईं दो किशोरियां गंगा के गहरे पानी में डूब गईं..
2 min read
Google source verification
Ghazipur crime News

फाइल फोटो

Two Sisters Drowned in Ganga River:गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र के चोचकपुर स्थित मौनी बाबा गंगा घाट पर मंगलवार दोपहर स्नान करने गईं दो किशोरियां गंगा के गहरे पानी में डूब गईं। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घाट पर पहुंची और दोनों की तलाश शुरू कराई गई। देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। नदी में डूबी दोनों किशोरियां सगी बहने हैं। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची एनडीआरफ और गोताखोरों की टीम दोनों की तलाश कर रही है।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया है कि बसंतपट्टी गांव निवासी स्वर्गीय मदनसेन सिंह की पुत्रियां माही सिंह (16) और महिमा सिंह (14) मंगलवार को चोचकपुर स्थित मौनी बाबा गंगा घाट पर स्नान करने पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि गंगा नदी में बाढ़ के कारण जलस्तर बढ़ा हुआ है और नदी का बहाव भी काफी तेज है। नदी का बहाव तेज होने के कारण दोनों नदी में डूब गई।

घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीम मौजूद

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बहनें स्नान कर रही थीं। इसी दौरान वे गहरे पानी की ओर चली गईं। तेज बहाव के कारण दोनों अपना संतुलन नहीं संभाल सकीं और देखते ही देखते पानी में समा गईं। उन्हें डूबता देखकर घाट पर मौजूद लोगों ने बचाने के लिए शोर मचाया। कुछ लोगों ने नदी में उतरकर तलाश का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण सफलता नहीं मिली।

आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही करंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों किशोरियों की तलाश शुरू कराई। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ को भी सूचना दी। वहीं, सूचना के बाद एनडीआरएफ गोताखोरों की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई है और दोनों किशोरियों की तलाश की जा रही है।

जिला प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की

दोनों बहनों के गंगा में डूबने की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण घाट पर पहुंच गए। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घाट पर मौजूद ग्रामीण भी दोनों किशोरियों के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इस समय गंगा नदी और जल स्रोतों में पानी का लेवल ज्यादा हो गया है। इसके साथ ही नदियों में तेज बहाव भी है, इसको ध्यान में रखते हुए लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।