14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अखिलेश जी आपके चच्चू आपको सत्ता में नहीं आने देंगे’, ओमप्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख पर कसा तंज

Omprakash Rajbhar Statement on Akhilesh yadav: ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि सपा नेता शिवपाल यादव अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री नहीं बनने देना चाहते।
2 min read
Google source verification
Omprakash Rajbhar Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव और ओमप्रकाश राजभर

Up Politics News :उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है और ऐसे में राजनीतिक बयानबाजी भी खुलकर सामने आ रही है। वहीं, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर प्रतिदिन अपने X अकाउंट पर मैसेज के जरिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कश रहे हैं। एक बार फिर से उन्होंने अखिलेश यादव और शिवपाल को लेकर तंज कैसा है और कहा है कि सपा नेता शिवपाल यादव अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री नहीं बनने देना चाहते।

क्या बोले ओमप्रकाश राजभर

ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को टाइप करते हुए एक पर लिखा है, "मित्र अखिलेश यादव जी! ज़रा अपने चच्चू को सम्भालिए नहीं तो वो आपको कभी सत्ता में आने नहीं देंगे। चाचा शिवपाल जी कह रहे हैं कि सपा की सरकार आने के बाद अपने लोगों के मुकदमे वापस ले लेंगे। आजम खान को गृह मंत्री बना देंगे। गजब है महाराज।"

ओमप्रकाश राजभर ने आगे लिखा, "शिवपाल जी पीडीए यानी 'पीट देगा अहीर’ और ‘पीट देगा अशफाक' को अपराध करने के लिए बढ़ावा दे रहे हैं। सजायाफ्ता आजम खान को उत्तर प्रदेश का गृह मंत्री बना देने का दावा कर रहे हैं। कैसे बनेंगे जरा आप ही बताइए। एक अपराधी चुनाव कैसे लड़ेगा? मंत्री कैसे बनेगा? अखिलेश जी, विभीषण की कहानी पढ़ लीजिए। विभीषण बहुत सीख देने वाला पात्र है। ये भी हो सकता है कि मेरे दफ्तर में गुंडा भी चाचा ने भिजवाया हो ताकि नाम आपका आ जाये। वो भी जांच में सामने आ ही जाएगा। खैर, उम्मीद है कलयुग के रावण की लंका में आग भी लगेगी और जरिया विभीषण ही बनेगा।"

क्या बोले थे शिवपाल

दरअसल, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने बुधवार को पार्टी के नेता आजम खान से और उनके छोटे बेटे अब्दुल्लाह आजम खान से रामपुर की जेल में मुलाकात की थी। जेल में दोनों से मुलाकात करने के बाद शिवपाल आजम खान के बड़े बेटे अदीब आजम खान के साथ जौहर विश्वविद्यालय पहुंचे जौहर विश्वविद्यालय पहुंचने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए शिवपाल ने कहा था कि सपा की सरकार बनने के बाद आजम खान को उत्तर प्रदेश का गृह मंत्री बनाया जाएगा। उनके इस बयान के बाद ओमप्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव और अखिलेश यादव पर तंज कसा है।

बड़ी खबरें

View All

गाजीपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग