12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाजीपुर में मूक-बधिर की छत से गिरकर मौत, मदद के लिए आवाज भी नहीं लगा सका, रात में छत पर गया था सोने

Young man died from falling from roof: गाजीपुर जिले में एक मूक-बधिर युवक की छत से गिरकर कथित तौर पर मौत हो गई है..
2 min read
Google source verification
dead body (Demo pic)

dead body (Demo pic)

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक मूक-बधिर युवक की छत से गिरकर कथित तौर पर मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात वह छत पर सोने के लिए गया था। इसी दौरान अंधेरे में वह छत से नीचे गिर गया। बुधवार की सुबह परिजनों को वह घर के बाहर से बरामद हुआ, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आनन फानन में लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस को बिना सूचना दिए परिजन अंतिम संस्कार संस्कार की तैयारी करने लगे।

समय पर इलाज मिलने से बच जाती जान

जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के देवा गांव में सुभाष यादव (40) की कथित तौर पर छत से गिरने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात वह छत पर सोने के लिए गए हुए थे, इसी दौरान वह नीचे गिर पड़े। बुधवार के सुबह परिजनों ने जब घर का दरवाजा खोला तो सामने सुभाष यादव अचेत अवस्था में पड़े हुए थे, जिसके बाद उन्हें लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे। वहीं, अस्पताल में डॉक्टरों ने सुभाष यादव को मृत घोषित कर दिया। परिजन सुभाष को वापस लेकर घर पहुंचे और अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। परिजनों ने बताया कि सुभाष छत से गिरने के बाद आवाज भी नहीं लगा पाए। यदि वह मूक-बधिर नहीं होते तो समय पर इलाज होने से उनकी जान बच सकती थी।

बताया जा रहा है कि सुभाष बचपन से ही मूक-बधिर थे और उनके चार भाई हैं, जिनमें से 3 बचपन से ही मूक-बधिर हैं। सबसे छोटा भाई गुड्डू सामान्य है और एक वाहन चलाकर पूरे परिवार का भरण पोषण करता है। सुभाष मेहनत मजदूरी करते थे और उसी से उनका जीवन चल रहा था। परिजनों ने बताया कि सुभाष की मां सतिया देवी का पिछले महीने ही निधन हुआ था और परिवार अब तक उसे दुख से उभर नहीं पाया था। वहीं, सुभाष की भी और सामाजिक मौत होने के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

कानूनी कार्रवाई से इनकार

घटना की जानकारी होने के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। वहीं, पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद परिजनों ने किसी भी प्रकार से कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया है। फिलहाल, परिजनों ने सुभाष के अंतिम संस्कार की तैयारी कर दी है। वहीं, सुभाष की मौत के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

बड़ी खबरें

View All

गाजीपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग