
मंत्री ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर साधा निशाना। फोटो सोर्स-पत्रिका न्यूज
Up Politics News: उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर प्रतिदिन कटाक्ष कर रहे हैं। ओमप्रकाश राजभर अपने X हैंडल से सीरीज के तहत अखिलेश यादव पर लगातार हमले कर रहे हैं। वहीं, अब ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को कृष्णा नहीं बल्कि कंसवंशी बता दिया है। इसके साथ ही 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में जीते सांसदों की तुलना भी राक्षस से की है।
प्रतिदिन एक हैंडल से सीरीज चलकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को घेरने की कड़ी में ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला है उन्होंने लिखा, "सुनिए श्रीमान अखिलेश यादव जी, ऐसा लगता है कि आप भगवान श्रीकृष्ण के वंशज हो ही नहीं सकते, क्योंकि उस वंश का नाश तो गांधारी के श्राप से पहले ही हो चुका है। आप लोग कृष्ण नहीं कंसवंशी हैं!" ओमप्रकाश राजभर ने कहा, "जब से आपकी पार्टी लोकसभा की 37 सीटें जीती है, आपके राक्षस मानो पागल हो चुके हैं।"
अखिलेश यादव द्वारा पीडीए में पीडी का मतलब पंडित बताए जाने को लेकर भी ओमप्रकाश राजभर ने तंज कसा है उन्होंने कहा, "आप जो पीडीए के नाम पर रोज नई-नई नौटंकी और ढोंग रच रहे हैं न, उसकी नुमाइश आपके हत्यारे अहिर गुंडे सरेआम कर रहे हैं। गाजीपुर की मेरी दो मासूम बच्चियों की गलती सिर्फ इतनी थी कि वो सामंती यादवों के खेत में घास काटने चली गईं थीं। बिटिया आंचल राजभर सिर्फ 13 साल की थी, जिसको आपके यादवों ने बेरहमी से मार डाला। दूसरी बेटी चांदनी राजभर की उम्र तो बस 12 साल है, उसे भी आपके राक्षसों ने इतना पीटा कि वो बेचारी जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है।"
ओमप्रकाश राजभर ने पार्टी को आधे हाथों लेते हुए अपने पोस्ट में लिखा, "आपके लोग इतने बेरहम हैं कि एक अति पिछड़े समाज के युवक को अमेठी में बस इसलिए मौत के घाट उतार दिये कि उसने यादव समाज की युवती से प्रेम विवाह कर लिया था। प्रेम विवाह करना पाप है क्या? अति पिछड़े कश्यप समाज के युवक की मौत और उसकी गर्भवती यादव विधवा को लेकर आपकी जुबान से एक शब्द भी नहीं निकला! वो बेचारा तो पत्नी के साथ सुखी जीवन जी रहा था। ये भी नहीं देखा गया आप लोगों को। आपके कंसवंशी अहिर गुंडों ने उसे पहले बंधक बनाया, तिल-तिल तड़पाया, उसके गुप्तांग काटे, आंखें नोंच ली और फिर चाकू से गर्दन हलाल कर दिया। उफ़्फ़! 'सर तन से जुदा' वालों के साथ रहते-रहते आप कंस के वंशजों की बुद्धि और भी वहशी हो चुकी है।"
ओमप्रकाश राजभर ने चुनौती देते हुए कहा, "और हां…कंसवंशी डीएनए वाले अहिरों कान खोलकर सुन लो, तुम्हारी दुश्मनी ओम प्रकाश राजभर से है न! 20 गौतमपल्ली, लखनऊ में रहता हूं, तुम्हारे कंस वाले खून में दम है तो जो बिगाड़ना है बिगाड़ लेना। निर्दयी होकर मासूमों को मार के बीर-बलवान बनते हो?" गौरतलब है कि 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले ओमप्रकाश राजभर एनडीए गठबंधन से अलग होकर सपा में आ गए थे। इसी की बदौलत चुनाव में उनके छह विधायक भी जीते थे। चुनाव के परिणाम आने के कुछ दिन बाद दोबारा वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में शामिल होकर एनडीए का हिस्सा बन गए। आए दिन ओमप्रकाश राजभर सपा पर हमले कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक सपा की ओर से कोई पलटवार नहीं किया गया है।
Updated on:
07 Aug 2026 05:14 pm
Published on:
07 Aug 2026 05:14 pm
