7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Politics: 2027 चुनाव से पहले RLD को बड़ा झटका, यूपी अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा

RLD Resignation: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के यूपी अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। जानिए क्या है पूरा मामला।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Dimple Yadav

Aug 07, 2026

RLD News Ramashish Rai Resignation RLD UP President

2027 चुनाव से पहले RLD को बड़ा झटका

RLD UP President: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच राष्ट्रीय लोकदल (RLD) को बड़ा संगठनात्मक झटका लगा है। पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने अपने पद से इस्तीफा देने के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ दी है। बताया जा रहा है कि डॉ. रामाशीष राय ने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को भेज दिया है। उनके इस फैसले के बाद प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक जानकार इसे विधानसभा चुनाव से पहले आरएलडी के लिए अहम घटनाक्रम मान रहे हैं।

संगठन पर पड़ सकता है असर

डॉ. रामाशीष राय प्रदेश संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे थे। ऐसे में उनके अचानक इस्तीफा देने से पार्टी के संगठनात्मक ढांचे और आगामी चुनावी रणनीति पर असर पड़ने की चर्चा शुरू हो गई है। खासकर ऐसे समय में, जब सभी राजनीतिक दल 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों में जुटे हैं।

पार्टी की ओर से अभी कोई बयान नहीं

फिलहाल, राष्ट्रीय लोकदल की ओर से डॉ. रामाशीष राय के इस्तीफे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, इस्तीफे के पीछे की वजह भी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि पार्टी नेतृत्व इस घटनाक्रम पर क्या फैसला लेता है और उत्तर प्रदेश संगठन की कमान किसे सौंपी जाती है।

वहीं, यूपी सरकार ने 16 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की जरूरतों, उम्मीदों और भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए नई युवा नीति (Youth Policy) बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को युवा कल्याण समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

युवाओं के लिए बनेगी अलग नीति

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए एक स्वतंत्र और व्यापक युवा नीति तैयार की जाए। इस नीति का उद्देश्य युवाओं की शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास, खेल, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक भागीदारी जैसे क्षेत्रों को मजबूत करना होगा।

राज्य युवा आयोग के गठन के निर्देश

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य युवा आयोग (State Youth Commission) के गठन की प्रक्रिया शुरू करने के भी निर्देश दिए। माना जा रहा है कि यह आयोग युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार को सुझाव देगा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए काम करेगा।

युवाओं की जरूरतों को समझने पर रहेगा फोकस

सरकार का कहना है कि नई नीति के जरिए 16 से 35 वर्ष के युवाओं की बदलती जरूरतों, आकांक्षाओं और चुनौतियों को बेहतर ढंग से समझकर योजनाएं तैयार की जाएंगी, ताकि उन्हें शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता के बेहतर अवसर मिल सकें।