31 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाजीपुर में गैस रिसाव के बाद कमरे में लगी आग, झुलसकर दो बच्चों की मौत, दो परिवारों में पसरा मातम

Ghazipur Fire Incident: गाजीपुर जिले के जमानियां कोतवाली क्षेत्र के देवढ़ी गांव में सोमवार सुबह गैस रिसाव के कारण कमरे में लगी आग ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं...
2 min read
Google source verification
dead body (Demo pic)

dead body (Demo pic)

Two Kids died in Ghazipur: गाजीपुर जिले के जमानियां कोतवाली क्षेत्र के देवढ़ी गांव में सोमवार सुबह गैस रिसाव के कारण कमरे में लगी आग ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। कमरे में लगी आग की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

कमरे से बाहर निकलने तक का नहीं मिला मौका

जानकारी के मुताबिक, देवढ़ी गांव निवासी ट्रक चालक संजय शर्मा के मकान में सोमवार सुबह करीब सात बजे अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि गैस रिसाव होने के कारण कमरे में आग लग गई। इसी दौरान कमरे में खड़ी बाइक ने भी आग पकड़ ली, जिसके बाद कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कमरे में मौजूद दो बच्चों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिल सका।

इस भयानक हादसे के समय संजय शर्मा का 12 वर्षीय बड़ा पुत्र विशाल शर्मा और पड़ोस में रहने वाले मुन्नी लाल यादव का 10 वर्षीय पुत्र सुंदरम यादव कमरे में मौजूद थे। आग फैलते देख दोनों बच्चों ने खुद को बचाने के लिए कमरे में बने पटनी पर चढ़कर छिपने का प्रयास किया, लेकिन चारों तरफ से आग की लपटों से घिर जाने के कारण वे बाहर नहीं निकल सके।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

ग्रामीणों ने बताया कि कमरे से अचानक धुआं और आग की लपटें निकलती देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने बच्चों को बचाने और आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही दोनों बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे। बच्चों के शव देखकर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। पूरे गांव में मातम पसर गया। एक ही घटना में दो परिवारों के मासूम बच्चों की मौत से ग्रामीण भी सदमे में नजर आए।

वहीं, गांव के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक तौर पर गैस रिसाव को आग लगने की वजह बताया जा रहा है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। वहीं, इस हादसे में मारे गए बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बड़ी खबरें

View All

गाजीपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग