15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, आजमगढ़ में 3 की मौत, स्विफ्ट में सवार थे 9 युवक

Road Accident in Azamgarh: आजमगढ़ में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 6 लोग घायल हुए हैं।
2 min read
Google source verification
road accident

सड़क हादसा। (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Three people died in accident in Azamgarh: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह फूलपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इसके बाद इस हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई है। वहीं, छह अन्य युवक इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, कार में कुल नौ लोग सवार थे और फूलपुर से सरायमीर की तरफ जा रहे थे।

घायलों का इलाज जारी

पुलिस के मुताबिक, पंजाब नंबर की एक स्विफ्ट कार मंगलवार की सुबह 5 बजे के आसपास जगदीशपुर में पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में सत्यम मोदनवाल व निखिल गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, लकी सोनकर ने इलाज के दौरान फूलपुर में अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया है कि मृतक तीनों युवक 18 से 20 साल की उम्र के थे। वहीं, अंश सोनकर, अनमोल मोदनवाल, किशन मोदनवाल, सक्षम बरनवाल, अनुराग पांडे और शगुन उर्फ कौस्तुभ पांडे इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। हादसे की सूचना मिलने के बाद फूलपुर क्षेत्राधिकारी किरण पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी है। वहीं, सभी घायलों का इलाज भी कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि कार की स्पीड अधिक होने से चालक इस पर नियंत्रण खो बैठा और वह पेड़ से जा टकराई।

जिला अस्पताल भेजा गया मृतकों का शव

पुलिस ने बताया है कि यह हादसा सरायमीर और फूलपुर बॉर्डर के समीप हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कार की रफ्तार काफी तेज थी। पुलिस के मुताबिक, पेड़ से टकराने के बाद कार पलट गई, जिसमें दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। कार पलटने से सभी उसमें फंस गए थे। पुलिस ने बताया है कि मृतक के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और कार को भी कब्जे में ले लिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग