18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षक की नियुक्ति की मांग को लेकर Gen-Alpha का प्रदर्शन, आजमगढ़ में स्कूल के बाहर बैठे छात्र-छात्राएं, पुलिस को देना पड़ा दखल

Gen-Alpha Protest for teachers appointed in Azamgarh: आजमगढ़ के एक निजी स्कूल में Gen-Alpha (स्कूली छात्र-छात्राओं) ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया है।
2 min read
Google source verification
Azamgarh news

Pc- Priyansi Singh X account

Gen-Alpha Protest in Azamgarh: नीट और भर्ती परीक्षाओं को लेकर दिल्ली का जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद अपनी मांगों को लेकर छात्र सड़कों पर उतरने लगे हैं। इसी कड़ी में आजमगढ़ के एक निजी स्कूल में Gen-Alpha (स्कूली छात्र-छात्राओं) ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया है। विद्यार्थियों की मांग है कि विद्यालय में कई दिनों से शिक्षक की नियुक्ति को लेकर शिकायत की जा रही है, लेकिन फिर भी अभी तक विद्यालय ने इस पर ध्यान नहीं दिया, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने स्कूल के बाहर बैठकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। हालांकि, मामले में पुलिस के दखल देने के बाद छात्राओं को समझ कर वापस स्कूल में भेजा गया है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, आजमगढ़ के जीयनपुर थाना अंतर्गत स्मिथ इंटर कॉलेज में केमिस्ट्री शिक्षक की नियुक्ति की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। प्रदर्शन की जानकारी होते ही विद्यालय प्रबंधन के हाथ-पांव फूल गए और विद्यालय प्रबंधन छात्र-छात्राओं को समझने में जुट गया। छात्रों ने आरोप लगाया कि कई दिनों से विद्यालय में केमिस्ट्री के टीचर की नियुक्ति नहीं हुई है, जबकि पढ़ाई के नाम पर फीस की वसूली की जा रही है। विद्यालय प्रबंधन के समझाने के बाद भी छात्र-छात्राएं नहीं माने और स्कूल के बाहर ही बैठकर प्रदर्शन करते नजर आए।

छात्र अपने हाथों में तख्तियां लेकर स्कूल में केमिस्ट्री शिक्षक की नियुक्ति की मांग कर रहे थे। हालात को बिगड़ता देख विद्यालय प्रबंधन ने मामले में जीयनपुर पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और छात्र-छात्राओं को समझने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे तक विद्यालय प्रबंधन और पुलिस के बीच हुई बातचीत के बाद विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षक की नियुक्ति के बाद कही है। वहीं, पुलिस के समझाने के बाद छात्र-छात्राओं ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया और विद्यालय में प्रवेश किया।

क्या बोली पुलिस

आजमगढ़ पुलिस ने अपने आधिकारिक X अकाउंट से बताया है कि स्मिथ इंटर कॉलेज में केमिस्ट्री शिक्षक की नियुक्ति की मांग को लेकर मंगलवार को छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय गेट पर करीब 20 से 25 मिनट तक प्रदर्शन किया गया। पुलिस एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्रों को समझकर विद्यालय के अंदर कराया गया। आजमगढ़ पुलिस ने बताया है कि वर्तमान में शिक्षण कार्य सुचारू रूप से संचालित है और मौके पर शांति और कानून व्यवस्था कायम है। वहीं, इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।