बीजेपी के काम आया विकास, पसंद आयी पीएम मोदी की बनारस के फक्कड़पन में यह फकीर रमने की बात
पीएम नरेन्द्र मोदी ने सांसद रहते हुए बनारस के विकास पर 40 हजार करोड़ से अधिक धनराशि खर्च की है, लोगों को बदलता हुआ बनारस दिखा और उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी को फिर से संसद भेज कर अपना गिफ्ट दिया। पीएम नरेन्द्र मोदी ने रोड के बाद गंगा घाट पर एक सभा की थी जिसमे कहा था कि बनारस के फक्कड़पन में यह फकीर रम गया है लोगों के दिल में बात समा गयी और जमकर मतदान कर पीएम मोदी को रिकॉर्ड मतों से जिताया।