
Indian Train
वाराणसी. बनारस से इंदौर के बीच महाशिवरात्रि के दिन २१ फरवरी से महाकाल एक्सप्रेस चलायी जायेगी। श्रद्धालुओं के बीच यह ट्रेन बेहद लोकप्रिय हो सकती है क्योंकि काशी विश्वनाथ से महाकालेश्वर धाम सीधे जाने का मौका मिलेगा। वंदेभारत की तरह इस ट्रेन में नाश्ता व खाना की सुविधा दी जायेगी। यात्रियों को इसके लिए टिकट के साथ अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा।
यह भी पढ़े:-Weather Alert-मौसम में बदलाव को लेकर नयी जानकारी आयी सामने, इस दिन से होगी ठंड की विदाई
महाकाल एक्सप्रेस में पैंट्री कार लगायी जायेगी। इस ट्रेन में हमसफर एक्सप्रेस की तरह वातानुकूलित तृतीय क्षेणी के 15 कोच लगाने की तैयारी की गयी है। ट्रेन में ही शाम का नाश्ता, रात का खाना, अगले दिन सुबह का नाश्ता व दोपहर का खाना मिलेगा। नयी ट्रेन को लेकर मिली जानकारी के अनुसार इस ट्रेन में जनरल, स्लीपर, एसी प्रथम व द्वितीय कोच नहीं लगाये जायेंग। ट्रेन का संचालन आरंभ हो जाने के बाद यात्रियों की मांग हुई तो एसी प्रथम व द्वितीय श्रेणी के कोच लगाने पर मंथन हो सकता है। फिलहाल रेलवे प्रशासन नयी ट्रेन के संचालन में जुट गया है। रेल अधिकारी सारी सुविधाओं की सूची बना रहे हैं और रेलवे बोर्ड की अनुमति मिलने के बाद ही उसे जारी किया जायेगा।
यह भी पढ़े:-बिजली के 250 फिट ऊंचे हाईवोल्टेज टावर से विदेशी पर्यटक की पैराशूट से छलांग, मचा हड़कंप
सप्ताह में तीन दिन ट्रेन चलाने की तैयारी
महाकाल एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलाने की तैयारी की गयी है। यह ट्रेन दो रूट पर चलेगी। एक रूट वाराणसी-लखनऊ होते हुए इंदौर जायेगी। दूसरा रूट वाराणसी से प्रयागराज होते हुए इंदौर का होगा। बनारस से इसका संचालन बुधवार, गुरुवार व रविवार को करने की तैयारी है। रेलवे के सूत्रों की माने तो 10 फरवरी के बाद ट्रेन के टिकट की बुकिंग शुरू हो जायेगी। इस ट्रेन के चलने से श्रद्धालु बनारस व इंदौर जाकर दो ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर पायेंगे।
यह भी पढ़े:-Under-19 World Cup- भदोही के लाल के छक्के से मिली जीत, इस टीम ने जीता सबसे अधिक फाइनल मैच
Published on:
05 Feb 2020 05:10 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
