8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गजब इस जिले में नहीं मिले दागी पुलिसकर्मी, एक भी नहीं किये गये रिटायर

जोन से कुल 47 पुलिसकर्मियों को किया गया जबरदस्ती रिटायर, सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर विभाग में चल रहा सफाई अभियान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 12 Jul 2019, 1:18 PM IST

Varanasi Police

Varanasi Police

वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस विभाग में तेजी से सफाई अभियान चल रहा है। यूपी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त व अनुशासन तोडऩे वाले पुलिसकर्मियों को जबरदस्ती रिटायर करने में जुटी हुई है। एक जिला ऐसा भी है, जहां पर एक भी पुलिसकर्मी अभी तक दागी नहीं मिला है इसलिए वहां से किसी को रिटायर नहीं किया गया।
यह भी पढ़े:-कांवरियों पर छाया फैशन का ट्रेंड, युवाओं में इस टीशर्ट की सबसे अधिक मांग

वाराणसी जोन की बात की जाये तो यहां पर कुल 10 जिले आते हैं। इन जिलों में बलिया ऐसा है, जहां पर अभी तक कोई दागी पुलिसकर्मी नहीं मिला । जबकि सबसे अधिक 22दागी पुलिसकर्मी वाराणसी जिले से रिटायर किये गये हैं। इसके बाद आजमगढ़ का नम्बर आता है, यहां से पांच पुलिसकर्मी को जबरन रिटायर किया गया। इसी क्रम में जौनपुर से दो, गाजीपुर से चार, चंदौली से एक, मऊ से दो, बलिया से जीरो, मिर्जापुर से चार, सोनभद्र से चार व भदोही से तीन पुलिसकर्मियों को जबरदस्ती रिटायर किया गया है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर और पुलिसकर्मियों पर रिटायरमेंट की गाज गिर सकती है। पुलिस विभाग में ऐसे दागी कर्मचारियों की खोज तेजी से जारी है।
यह भी पढ़े:-NGT की सख्ती बेअसर, सीवर व बाढ़ के पानी में डूबा वरूणा कॉरीडोर

जानिए किस आरोप में पुलिसकर्मियों को किया गया रिटायर
सीएम योगी आदित्यनाथ पुलिस विभाग से भ्रष्टाचार हटाना चाहते हैं। ऐसे में उन पुलिसकर्मियों को विभाग से बाहर किया जा रहा है जिन पर गंभीर आरोप है। 50 साल की आयु पार कर चुके इन पुलिसकर्मियों पर भ्रष्टाचार, किसी आरोप में जेल की हवा खा चुके या फिर विभाग की बदनामी करने वाले पुलिसकर्मियों को ही जबरन रिटायर किया गया है। यूपी सरकार के इस कार्रवाई से दागी पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है और खुद को बचाने के लिए नीचे से उपर तक पैरवी करने में जुटे हैं।
यह भी पढ़े:-इस विश्वविद्यालय में जीवित होगी गुरुकुल पंरम्परा, देश में पहली बार होगा शास्त्रार्थ महाकुंभ