सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उन्होंने बीजेपी से लोकसभा चुनाव 2019 के लिए एक ही सीट मांगी थी लेकिन बीजेपी ने एक भी सीट नहीं दी। इसके बाद महाराजा सुहेलदेव के विचारों व पार्टी के अस्तित्व के लिए चुनावी मैदान में हूं। अखिलेश यादव व मायावती के महागठबंधन, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के कांग्रेस को समर्थन देने के प्रश्र पर कहा कि हमारे प्रत्याशी चुनाव जीत कर आते हैं तो इस पर बाद में निर्णय होगा। मायावती के बयान आरएसएस ने भी बीजेपी का साथ छोड़ दिया पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि इस चुनाव से मुद्दे गायब हो गये हैं। अशिक्षा, गरीबी, बेरोजगारी आदि की बात गायब है। सुभासपा ने हमेशा ही यूपी में अति पिछड़ों को अगल से आरक्षण देने, प्रदेश में शराबबंदी करने व यूपी में छह-छह माह प्रत्येक जाति के व्यक्ति को सीएम बनाने के पक्ष में हूं।
यह भी पढ़े:-बीजेपी का दामन थाम सकते हैं बाहुबली विनीत सिंह, सियासत में होगा बड़ा बदलाव !