scriptगांव की सरकार बनाने में पुरुषों से ज्यादा एक्टिव महिलाएं, 67.08 फीसदी ने किया मतदान | panchayat chunav 2021 more voting by women than man in varanasi | Patrika News
वाराणसी

गांव की सरकार बनाने में पुरुषों से ज्यादा एक्टिव महिलाएं, 67.08 फीसदी ने किया मतदान

– Panchayat Chunav Voting
– पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने की अधिक वोटिंग
– कुल 2.11 वोटिंग पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने की ज्यादा

वाराणसीApr 21, 2021 / 11:14 am

Karishma Lalwani

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पुरुषों से अधिक महिलाओं ने दिखाई भागीदारी,  67.08 फीसद ने की वोटिंग

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पुरुषों से अधिक महिलाओं ने दिखाई भागीदारी,  67.08 फीसद ने की वोटिंग

वाराणसी. Panchayat Chunav. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार महिलाओं की भागीदारी पुरुषों की तुलना में ज्यादा रही है। वाराणसी जिले में महिलाओं की कुल वोटिंग 67.08 प्रतिशत तो पुरुषों की 64.97 प्रतिशत रही। दो मई को वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू कर दी जाएगी।पीठासीन अधिकारियों के मुताबिक जिले के बड़ागांव ब्लाक में 60.48 फीसद पुरुष तो वहीं महिलाओं की भागीदारी 66.36 फीसद रही। चिरईगांव ब्लाक में 63.99 पुरुष तो महिलाओं की वोटिंग 64.17 फीसद रही। आराजीलाइन ब्लाक में 71.16 फीसद महिलाओं की व पुरुषों की महज 70.88 फीसद ही वोटिंग दर्ज की गई।
2.11 फीसदी ज्यादा हुई वोटिंग

चोलापुर में महिलाओं की वोटिंग 70.02 तो पुरुषों की 63.45 फीसद वोटिंग रही। काशी विद्यापीठ ब्लाक में महिलाओं की वोटिंग 60.66 तो पुरुषों की 63.18 फीसद रही। सेवापुरी ब्लाक में 69.36 महिला तो पुरुष की 65.21 फीसद, पिंडरा ब्लाक में 66.83 महिला व 61.38 फीसद पुरुषों की भागीदारी रही। कुल मिलाकर सभी ब्लाकों में महिलाएं आगे रहीं। जिले में कुल 2.11 फीसदी पुरुषों की तुलना में महिलाओं की वोटिंग दर्ज हुई है।
कई केंद्रों पर नोंकझोंक

पंचायत चुनाव में वोट डालने को लेकर कई केंद्रों पर नोकझोंक हुई। चोलापुर के हरदासीपुर पोलिंग बूथ पर मतदान करने गई एक महिला का मत पहले ही डाल दिया गया था। यह बात पता लगने पर महिला ने वोट डालने से मना कर दिया। महिला ने कहा कि वह पहली बार वोट डालने आई है ऐसे में उसके नाम से पहले से ही वोट कैसे पड़ गया। इस दौरान कुछ लोगों में फर्जी वोटिंग को लेकर आरोप लगाकर नोकझोंक हुई। ठठरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय आदर्श मतदान केंद्र के समीप खड़े लोगों को मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे आई जी एस के भगत ने खदेड़ा।

Home / Varanasi / गांव की सरकार बनाने में पुरुषों से ज्यादा एक्टिव महिलाएं, 67.08 फीसदी ने किया मतदान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो