28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम नरेन्द्र मोदी के आगमन के पहले चला जबरदस्त चेकिंग अभियान, एक साथ उतरी कई थानों की फोर्स

संदिग्धों को ली गयी तलाशी, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री का होना है आगमन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 13 Feb 2020, 6:48 PM IST

Varanasi Police

Varanasi Police

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के अपने संसदीय क्षेत्र बनारस में 16 फरवरी को होने वाले आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ चुका है। गुरुवार को शहर में कई थानों की फोर्स एक साथ उतरी और जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया गया। संदिग्ध लोगों की तलाशी लेने के साथ उनके वाहन की कागजातों की भी जांच की गयी।
यह भी पढ़े:-Mahakal Express Train चलने से इतने पहले मिलेगा टिकट

पीएम नरेन्द्र मोदी के आगमन को देखते हुए एसपीजी ने पहले ही शहर में डेरा डाल दिया है। काशी विश्वनाथ मंदिर, बीएचयू व पड़ाव स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय स्मारक आदि जगहों पर एसपीजी ने सुरक्षा जांच की थी। पुलिस प्रशासन भी सुबह से पीएम के आगमन को देखते हुए विशेष अभियान चला रहा है। जिन जगहों पर पीएम मोदी का जाना है उसके आस-पास के सीसीटीवी कैमरों के साथ रहने वालों की जांच की गयी है। शाम होते ही एसएसपी प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर शाम होते ही एक साथ जब शहर के कई थानों की फोर्स सड़क पर उतरी तो आम लोग सहम गये। पहले उन्हें लगा कि शहर में कोई बड़ी वारदात हो गयी है। बाद में पता चला कि यह पुलिस को रूटीन चेकिंग अभियान था। सभा थाना प्रभारी व थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में प्रमुख जगहों पर वाहन चेकिंग की। चार पहिया से लेकर दो पहिया वाहनों की चेकिंग में मिले संदिग्ध लोगों को पूछताछ के बाद ही छोड़ा गया।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के आगमन के पहले अलर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था, एसपीजी ने शुरू की जांच पड़ताल

15फरवरी तक सारी तैयारी हो जायेगी पूरी
पीएम नरेन्द्र मोदी के आगमन के पहले 15 फरवरी तक सारी तैयारी पूरी हो जायेगी। पीएम के सुरक्षा के लिए लगभग दस हजार सुरक्षाकर्मी लगाये जायेंगे। फोर्स की कमी न हो। इसके लिए अन्य जनपदों से भी फोर्स मंगायी गयी है। सबसे अधिक सुरक्षा उन रास्तों पर की होगी। जहां से पीएम नरेन्द्र मोदी का काफिला सड़क मार्ग से गुजरेगा।
यह भी पढ़े:-श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के मॉडल के अनुसार ही बनेगा राम मंदिर