28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम नरेन्द्र मोदी के आगमन के पहले अलर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था, एसपीजी ने शुरू की जांच पड़ताल

बनारस में 16 फरवरी को होना है आगमन, इन जगहों पर प्रधानमंत्री का होगा कार्यक्रम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 13 Feb 2020, 2:03 PM IST

PM Narendra Modi

PM Narendra Modi

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के आगमन के पहले सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट पर आ चुकी है। गुरुवार को एसीपीजी व स्थानीय पुलिस ने पीएम के जाने वाले स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की है। जंगमबाड़ी मठ, बीएचयू व काशी विश्वनाथ मंदिर में एसपीजी ने जाकर गहन जांच पड़ताल की है। 16 फरवरी को प्रधानमंत्री का आगमन होना है। अपने संसदीय क्षेत्र बनारस में करीब पंाच घंटे रहेंगे।
यह भी पढ़े:-Mahakal Express Train चलने से इतने पहले मिलेगा टिकट

IMAGE CREDIT: Patrika

पीएम नरेन्द्र मोदी के आगमन के पहले ही एसपीजी ने शहर में डेरा डाल लिया है। सोमवार को एसपीजी ने पीएम के कार्यक्रम स्थलों पर जाकर वहां की जांच की है। जंगमबाड़ी मठ में पीएम मोदी का जाना है। यहां पर मकर संक्राति से चल रहे वीरशैश महाकुंभ में पीएम धार्मिक पुस्तक सिद्धांत शिवमणि आठवी शताब्दी वेद पर आधारित संस्कृत पुस्तक का १६ भाषाओं में किये अनुवाद व एप का लोकार्पण करेंगे। पीएम यहां आने से पहले बीएचयू हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से यहां पर आयेंगे। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने मठ के पास रहने वालों को सत्यापन, सीसीटीवी कैमरों की जांच, स्थानीय लोगों क आईडी आदि की जांच में जुट गयी है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी ने बच्चों से पूछा कि क्यों नहीं पहने स्वेटर तो मिला यह जवाब

मठ में पूजन के बाद करेंगे पं.दीनदयाल की प्रतिमा का अनावरण
पीएम नरेन्द्र मोदी जंगमबाड़ी मठ में पूजन करने के बाद फिर बीएचयू जायेंगे। यहां से हेलीपैड पर पहुंच कर हेलीकाप्टर से पड़ाव उतरेंगे। इसके बाद पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ ही लोगों को संबोधित करेंगे। पीएम का काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर अन्य क्षेत्र का उद्घाटन व टीएफसी में जाकर काशी एक रुप अनेक कार्यक्रम का भी उद्घाटन करने वाले हैं।
यह भी पढ़े:-राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बजड़े पर बैठ कर देखी गंगा आरती

IMAGE CREDIT: Patrika

पीएम की सुरक्षा में तैनात होंगे दस हजार से अधिक जवान
पीएम नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में 10 हजार से अधिक जवान तैनात होंगे। इसमे सेंट्रल पैरामिलिट्री, पुलिस व पीएससी के जवान रहेंगे। सीएए व एनआरसी के लेकर शहर में हुए विरोध को देखते हुए पुलिस प्रशासन किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती है। खुफिया विभाग ने पहले ही अपना जाल बिछा दिया है। 15 जनवरी तक सारी व्यवस्था पूर्ण कर ली जायेगी।
यह भी पढ़े:-इस नयी ट्रेन के सभी कोच में लगेंगे CCTV कैमरे, यात्रा के दौरान रहेगी यात्रियों पर नजर