
Mahakal Express
वाराणसी. रेलवे ने यात्रियों को अच्छी सेवा देने के लिए ट्रेन के कोच में नयी सुविधा प्रदान की है। इसके बाद भी कुछ यात्री इन सुविधाओं को नुकसान पहुंचाने में लगे रहते हैं। रेलवे ने महाशिवरात्रि के दिन 21 फरवरी से चलने वाली महाकाल एक्सप्रेस ट्रेन के लिए खास तैयारी की है। ट्रेन के सभी कोच में CCTV कैमरे लगाये जायेंगे। इससे यात्रियों पर 24 घंटे नजर रखी जा सकेगी।
यह भी पढ़े:-सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस के पहुंचने से पहले छत से कूदी युवती की मौत
काशी विश्वनाथ की नगरी बनारस से महाकाल की नगरी उज्जैन के लिए महाकाल एक्सप्रेस चलने वाली है। महाशिवरात्रि के दिन से ट्रेन को रवाना किया जायेगा। ट्रेन में 17 कोच लगाये जाने की संभावना है। महाकाल एक्सप्रेस में 68 से अधिक हाई रेजोल्यूशन वाले कैमरे लगाये जायेंगे। इससे ट्रेन में होने वाले अपराध को रोकने में आसानी होगी। साथ ही ट्रेन में लगी चीजों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। ट्रेन में यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधा दी जा री है। ट्रेन में हमसफर वाले कोच लगेंगे।
यह भी पढ़े:-Weather Alert-मौसम को लेकर नयी जानकारी सामने आयी, फिर आ रहा शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ
हर कोच में लगेंगे चार सीसीटीवी कैमरे
ट्रेन के प्रत्येक कोच में चार सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। इससे पूरा कोच कैमरों की नजर में रहेगा। लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी के मुख्यालय में इन कैमरों से ट्रेन की मानीटरिंग होगी। बताते चले कि यह ट्रेन दो रूट से चल कर उज्जैन जायेगी। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली महाकाल एक्सप्रेस बुधवार व गुरुवार को बनारस से लखनऊ होकर इंदौर जायेगी। जबकि रविवार को प्रयागराज होते हुए इंदौर पहुंचेगी। नयी ट्रेन से बनारस से महाकाल की नगरी तक लोगों को सीधे जाने का मौका मिलेगा। सभी को नयी ट्रेन का इंतजार है।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के आगमन से पहले आयेंगे सीएम योगी, तैयारियों का लेंगे जायजा
Published on:
10 Feb 2020 05:23 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
