2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Alert-मौसम को लेकर नयी जानकारी सामने आयी, फिर आ रहा शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ

मौसम में यह होगा परिवर्तन, जानिए क्या है नया अपडेट

2 min read
Google source verification
Weather News

Weather News

वाराणसी. मौसम को लेकर नयी जानकारी सामने आयी है। जम्मू कश्मीर पर एक और शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है। जिसका असर मौसम पर पडऩे की संभावना है। सोमवार को आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक व न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
यह भी पढ़े:-सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस के पहुंचने से पहले छत से कूदी युवती की मौत

जम्मू कश्मीर पर 12 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का असर होगा। इस पश्चिमी विक्षोभ को पहले से ताकतवर माना जा रहा है। पूर्वी यूपी की बात की जाये तो यहा का मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में तेज धूप निकल रही है। जबकि सुबह व रात के समय ठंड पड़ रही है। लेकिन अब मौसम में तेजी से बदलाव होने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। जबकि मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी। १४ फरवरी तक मौसम का यही हाल बना रहेगा। इसके बाद तेजी से तापमान बढ़ेगा और गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर दी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते पश्चिमी व पूर्वी यूपी में बारिश होने की संभावना नहीं है।
यह भी पढ़े:-रिक्शा ट्राली चालक ने बेटी की शादी का पीएम मोदी को भेजा था आमंत्रण, आया यह संदेश

फागुन में दिखेगा गर्मी का असर
फागुन आरंभ हो चुका है। इसी माह गर्मी अपना असर दिखाने लगेगी। न्यूनतम तापमान अभी १० डिग्री सेल्सियस से नीचे हैं इसलिए रात व सुबह के समय ठंड बनी हुई है। अब इसी तापमान में बढ़ोतरी होगी। पहले ही अधिकतम तापमान बढऩे लगा है जिससे दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है। सप्ताह बाद रात व सुबह के समय भी ठंड का एहसास कम हो जायेगा।
यह भी पढ़े:-चार दिनों से पेड़ से गिर कर हो चुकी दर्जनों कौवे की रहस्यमय मौत, मचा हड़कंप

जानिए क्या है मौसम की भविष्यवाणी
निजी वेदर एजेंसी के अनुसार कल जम्मू व कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आयेगा। जम्मू कश्मीर व लद्दाख की ऊंची पहाडिय़ों पर बर्फबारी होगी। मैदानी क्षेत्र में विक्षोभ के चलते तापमान में बढ़ोतरी होगी। १४ फरवरी तक विक्षोभ का असर खत्म हो जायेगा। इसके बाद लगातार तापमान बढऩे की संभावना है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक प्रो.एसएन पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते पूर्वांचल में तापमान में बढ़ोतरी होगी। बारिश होने की संभावना नहीं है।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के आगमन से पहले आयेंगे सीएम योगी, तैयारियों का लेंगे जायजा