scriptपूर्व प्रधानमंत्री को नमन कर मोदी के गढ़ में पहुंचीं प्रियंका गांधी, जनता से करेंगी सीधा संवाद | Priyanka Gandhi Visit Varanasi Darshan poojan at kashi Vishwanath | Patrika News
वाराणसी

पूर्व प्रधानमंत्री को नमन कर मोदी के गढ़ में पहुंचीं प्रियंका गांधी, जनता से करेंगी सीधा संवाद

रामनगर में प्रियंका गांधी का कांग्रेसियों ने गर्मजोशी से किया स्वागत।
शास्त्री जी के आवास पहुंचकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।
अस्सी घाट पर निषाद समाज और महिलाओं से मिलकर करेंगी बात।
दशाश्वमेध घाट के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर भी जाएंगी प्रियंका।

वाराणसीMar 20, 2019 / 12:13 pm

रफतउद्दीन फरीद

priyanka

प्रियंका गांधी

वाराणसी. इलाहाबाद से भदोही, मिर्जापुर चुनार होते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का काफिला बुधवार को 11 बजे रामनगर पहुंचा। उन्होंने राम नगर में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के आवास पर पहुंचकर उन्हें माल्यार्पण और नमन कर अपना वाराणसी दौरा शुरू किाय। राम नगर में प्रियंका गांधी का कांग्रेसियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। वाराणसी प्रियंका की चुनावी गंगा यात्रा का आखिरी पड़ा है। वाराणसी में प्रियंका ‘सांची बात प्रियंका के साथ’ कार्यक्रम के जरिये वह जनता से सीधा संवाद करेंगी। रामनगर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक आवास पर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद वह वह गंगा के रास्ते वापस बनारस पहुंचेंगी। वह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजन कर लोकसभा चुनाव में जीत का आशीर्वाद मांगेंगी। प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी व मिर्जापुर प्रत्याशी ललितेश पति त्रिपाठी समेत नेता मौजूद हैं।
प्रियंका गांधी सीधे राम नगर पहुंचीं। शास्त्री जी के आवास पर जाकर प्रतिमा पर माल्यार्पण और नमन कर वहां से सीधे गंगा तट पहुंचीं जहां से पांच मोटर बोट के काफिले से गंगा के रास्ते रामनगर से वाराणसी पहुंचेंगी। वहां से अस्सी घाट पर पहुंचकर वह निषाद समाज के लोगों और महिलाओं के साथ सीधा संवाद करेंगी। वह बनारस में विकास के नाम पर बेतरतीब तोड़फोड़ व गंगा की दुर्दश पर बात करने के साथ उनके निशाने पर बीजेपी भी रहेगी। वहां के बाद वो दशाश्वमेध घाट पर गंगा पूजन करेंगी और उसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के लिये जाएंगी। वहां से निकलकर प्रियंका गांधी सरोजा पैलेस पहुंचेंगी जहां उनकी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी।

Home / Varanasi / पूर्व प्रधानमंत्री को नमन कर मोदी के गढ़ में पहुंचीं प्रियंका गांधी, जनता से करेंगी सीधा संवाद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो