कांग्रेस की पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह व गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाली इस दिग्गज नेता के बीजेपी ज्वाइन करने की अटकलों से प्रतापगढ़ में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों की माने तो प्रतापगढ़ में कांग्रेस को खत्म करने के लिए बीजेपी ने राजकुमारी रत्ना सिंह को पार्टी ज्वाइन कराने की तैयारी की है। राजकुमारी के करीबी ही उन्हें बीजेपी में ले जाना चाहते हैं। राजकुमारी रत्ना सिंह ने अपनी अपने पते नहीं खोले हैं। सूत्रों की माने तो 15 अक्टूबर को सीएम योगी आदित्यनाथ यहां पर जनसभा करेंगे। अनुप्रिया पटेल व बीजेपी के संयुक्त प्रचार करने के लिए मुख्यमंत्री के आने पर ही राजकुमारी रत्ना सिंह को पार्टी ज्वाइन कराने पर खुलासा हो सकता है। यदि राजकुमारी के पार्टी छोडऩे की बात महज अटकले साबित होती है तो राहुल व प्रियंका गांधी की कांग्रेस को बड़ी राहत मिलेगी। यदि चर्चा सही साबित हुई और राजकुमारी ने बीजेपी ज्वाइन कर ली तो प्रतापगढ़ में कांग्रेस में बड़ी टूट मचेगी। इसका सीधा प्रभाव उपचुनाव पर पड़ेगा।
यह भी पढ़े:-शरीर में बनवाया है टैटू तो यहां नहीं मिलेगी नौकरी