विधायक विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा ने बताया कि धमकी देने वाले का नाम किशन शंकर तिवारी है जो खुद को बाहुबली हरिशंकर तिवारी का नाती बताता है। फेसबुक के जरिए ही साक्षी व अजितेश को धमकी देने की बात सामने आ रही है। धमकी देने वाले ने यह भी कहा कि वह अपने पिता को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। फेसबुक पोस्ट में धमकी देने वाले ने लिखा है कि वह हरिशंकर तिवारी का नाती है और राजनीति में कोई ऐसी पोजिशन नहीं होगी। जो हरिशंकर तिवारी के परिवार ने नहीं देखी होगी। धमकी देने वाले ने लिखा कि जो किया है वह सही नहीं किया है। यदि शादी कर ली थी तो चुप रहते। बताते चले कि साक्षी ने दूसरे जाति के एक युवक ने प्रेम विवाह किया था जिसके चलते उसे लगातार धमकी दे रही है। साक्षी व अजितेश का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ था जिसमे वह कह रही थी कि उसके पिता उसकी हत्या करा सकते हैं। पुलिस से भी मदद नहीं मिल रही है इसके बाद ही इस प्रकरण ने तूल पकड़ा था और बाद में साक्षी व अजितेश ने शादी की थी इसके बाद से लगातार साक्षी को धमकी मिल रही है। साक्षी का आरोप है कि पुलिस उनकी मदद नहीं कर रही है।
यह भी पढ़े:-यह है खूनी फ्लाईओवर, ले चुका है 15 लोगों की जान, ढाई गुना बढ़ चुकी है लागत