युवती ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाये थे कि वर्ष 2012-13 में मथुरा में तैनाती के दौरान ही अमित ने उसे शादी का झांसा देकर रेप किया। दरोगा हमेशा ही युवती की फोटो को वायरल करने की धमकी देता था। युवती का आरोप है कि जब वह विरोध करती थी तो उसके साथ मारपीट करता था। काफी समय से वह युवती को शोषण कर रहा था। दरोगा का वर्ष २०१९ में बनारस तबादला हो गया था और वह इस दिनों क्राइम ब्रांच में तैनात था। युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर को हिदायत दी गयी है कि वह पुलिस की जांच में सहयोग करें और जिला को छोड़ कर नहीं जाये।
यह भी पढ़े:-संस्कृत विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में NSUI का पैनल जीता, ABVP को झटका