10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संस्कृत विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में NSUI का पैनल जीता, ABVP को झटका

चारों प्रमुख पद पर मिली विजयी, आईजी रेंज विजय सिंह मीना ने खुद परिसर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 8 Jan 2020, 8:25 PM IST

NSUI candidate

NSUI candidate

वाराणसी. सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में बुधवार को गहमागहमी के बीच हुए छात्रसंघ चुनाव में राष्ट्रीय छात्र संगठन ( NSUI ) का पैनल चार प्रमुख पद क्लीन स्वीप किया है। जबकि अखिल भारतीय विद्यार्थी (एबीवीपी ) का सफाया हो गया है। एनएसयूआई के शिवम ने अध्यक्ष, अवनीश मिश्र ने महामंत्री, चंदन मिश्र ने उपाध्यक्ष व रजनीकांत दूबे ने पुस्तकालय मंत्री पद पर चुनाव जीता। चुनाव अधिकारी ने जैसे ही परिणाम की घोषणा की है वैसे ही समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को फूल-माला से लाद दिया। पुलिस ने अपनी सुरक्षा में नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके आवास पर छोड़ा। चुनाव को देखते हुए परिसर में सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किये गये थे। आईजी रेंज विजय सिंह मीना ने खुद परिसर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था।
यह भी पढ़े:-Weather Alert-मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित, शुरू हुई बारिश

संस्कृत विश्वविद्यालय में सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान का समय निर्धारित था। परिसर में कुल 1950 प्रत्याशियों को मतदान करना था। बारिश के चलते सुबह मतदान की रफ्तार बहुत धीमी थी लेकिन बाद में मतदान में तेजी आयी। परिसर में बनाये गये आठ बूथ पर कुल 991 प्रत्याशियों ने मतदान किया। मतदान का कुल प्रतिशत 50 प्रतिशत रहा। मतदान के बाद दोपहर तीन बजे से मतगणना आरंभ करके चुनाव परिणाम की घोषणा की गयी।
यह भी पढ़े:-स्कूल बंद है या खुले, डीएम ने जारी किया आदेश

जानिए किसे मिला कितना मत
अध्यक्ष पद
शिवम शुक्ला (विजयी):-709 सौरभ पांडेय-40, हर्षित पांडेय:-224
उपाध्यक्ष पद
गौरव दूबे:-424 व चंदन कुमार मिश्र (विजयी):-553
महामंत्रभ्:- अजय कुमार मिश्र:-482व अवनीश मिश्र (विजयी):- 487
पुस्तकालय मंत्री पद
अपर्ण तिवारी:-21, आशुतोष उपाध्याय:-272, रजनीकांत दूबे (विजयी):-567 व शिव ओम मिश्र:-106
संकाय प्रतिनिधि पद पर भी हुआ निर्वाचन:-
वेदवेदांग संकाय:-अजीत कुमार चौबे, अभय नाथ शुक्ल, अभिनय द्विवेदी, विश्वकर्मा मिश्रा व सुधांशु भट्ट निवार्चित हुए हैं।
साहित्य संस्कृति संकाय में अनुराग शुक्ला निर्विरोध निर्वाचित व श्रमण विद्या संकाय में धनंजय मिश्रा व आशीष कुमार चौबे भी निर्वाचित हुए।
यह भी पढ़े:-कोहरे व बादल के कारण एयरपोर्ट के रनवे पर नहीं उतर पाये विमान, किये गये डायवर्ट