डीएम के आदेश से साफ हो जाता है कि अब स्कूल खुल जायेंगे। मौसम विभाग ने पहले ही आठ व नौ जनवरी को बारिश होने की संभावना जतायी थी उसके बाद जब मौसम साफ होगा तो तापमान में गिरावट दर्ज होगी। बनारस में सुबह से ही स्कूल बंदी के आदेश को लेकर सभी में उत्सुकता थी। सोशल मीडिया पर स्कूल बंदी का फर्जी आदेश भी वारयल हो रहा था जिसके अनुसार स्कूल ११ जनवरी तक बंद है। देखते ही देखते स्कूल बंदी का आदेश जब वारयल हो गया तो सूचना विभाग को इस खबर का खंडन करना पड़ा। सूचना विभाग ने साफ किया कि यह खबर फर्जी है। इसके बाद शाम को डीएम ने ९ जनवरी से स्कूल खोलने का आदेश जारी करके स्थिति को स्पष्ट कर दिया।
यह भी पढ़े:-कांग्रेस के पास परिवार के अलावा कुछ भी नहीं-आशुतोष टंडन