10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert-मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित, शुरू हुई बारिश

अब तापमान में होगी गिरावट, 9 जनवरी तक मौसम का ऐसा ही हाल रहने की संभावना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 8 Jan 2020, 1:31 PM IST

Rain

Rain

वाराणसी. मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हुई है। जम्मू कश्मीर में आये पश्चिमी विक्षोभ के चलते पूर्वांचल में बुधवार की सुबह से बारिश हो रही है। पानी बरसने से मौसम में फिर बड़ा परिवर्तन होगा। आसमान साफ होते ही तापमान में गिरावट दर्ज होगी। आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
यह भी पढ़े:-कांग्रेस के पास परिवार के अलावा कुछ भी नहीं-आशुतोष टंडन

बीती रात से ही आसमान में बादल छा गये थे और बारिश होने की संभावना थी। सुबह हल्का कोहरा छाया हुआ था इसके बाद थोड़ी देर के लिए धूप भी निकली थी लेकिन फिर मौसम में बदलाव की बयार बही और बारिश शुरू हो गयी। ठंड के मौसम में बारिश होने से लोगों की समस्या बढ़ गयी है। हल्की बारिश होने के चलते सड़कों पर फिसलन भी हो गयी है। बारिश का यह क्रम अभी जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने पहले ही कहा था कि आठ व नौ जनवरी को पूर्वांचल में बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़े:-विश्व हिन्दू सेना ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगाये पोस्टर, प्रियंका गांधी से पूछें यह सवाल