बतादें कि बुधवार को शाम 6 बजे तक लगभग 80 हजार प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सके थे। भर्ती बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि पहले दिन क्षमता से अधिक लोगों के एक साथ प्रवेश पत्र डाउनलोड की जिससे थोड़ी दिक्कतें आई उन्हें जल्द ही दूर करने की बात कही गई है।
सबसे पहले http://uppbpb.gov.in पर जाए। यहां आपको बिल्कुल बीच में लिंक – “उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस (पुरुष/महिला) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2016 के अंतर्गत ऑनलाइन परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु लिंक ” दिखेगा। इस पर क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा। आप यहां मांगी गई जानकारी जैसे नाम और डेट ऑफ बर्थ आदि डालें और डाउनलोड पर क्लिक करें। आपका एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।
दरोगा भर्ती परीक्षा 12 से 22 दिसंबर के बीच ऑनलाइन यानी कंप्यूटर पर होगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर बिल्कुल बीच में नया लिंक जारी कर दिया गया है, जहां से प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकता हैं।