7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इतने रूपए में पहुंचे वाराणसी से अहमदाबाद, आज से शुरू हो रही हवाई सेवा

स्पाइस जेट को मार्च से मिलने शुरु हो जाएंगे एयरक्रॉफ्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Sunil Yadav

•

Updated: 7 Dec 2017, 1:18 PM IST

इतने रूपए में पहुंचे वाराणसी से अहमदाबाद,आज से शुरू हो रही हवाई सेवा

इतने रूपए में पहुंचे वाराणसी से अहमदाबाद,आज से शुरू हो रही हवाई सेवा

वाराणसी. वाराणसी से अहमदाबाद के लिए गुरुवार से सीधी विमान सेवा शुरू हो रही है। स्पाइस जेट के विमान को डीजीसीए (नागर विमानन निदेशालय) से स्वीकृति मिल चुकी है। इस सेवा के शुरू होने के बाद जहां पीएम नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र व उनका गृह राज्य जुड़ेने के साथ वाराणसी के लोगों को अहमदाबाद के अलावा सूरत, बड़ोदरा, द्वारिका सहित अन्य स्थानों पर जाने में सुविधा होगी तो वहीं व्यापारियों को भी काफी राहत मिलेगी।

स्पाइस जेट का विमान एसजी-971 अहमदाबाद से सुबह 7:30 बजे उड़ान भरकर 9:15 बजे बाबतपुर पहुंचेगा। यही विमान जीएस-972 बनकर 9:55 बजे बाबतपुर से उड़ान भरकर 11:59 बजे अहमदाबाद पहुंचेगा। यह बोइंग विमान सेवा है इसमें इकोनॉमी क्लास की 189 सीटें हैं। यह हवाई सेवा रविवार को छोड़कर प्रतिदिन संचालित होगी।
स्पाइस जेट के सेल्स मैनेजर राहुल सिंह ने बताया कि अभी तक अहमदाबाद से आने वाले विमान की 180 सीटें और बनारस से अहमदाबाद जाने वाले विमान की सभी सीटें फुल हो चुकी हैं। इसका किराया लगभग 3,600 रुपये है।

हाल ही में जयपुर और कोलकाता भी हवाई सेवा के जरिए वाराणसी के जुड़ चुके है।

गौरतलब है 29 नवंबर को वाराणसी और कोलकाता भी हवाई सेवा के जरिेए जुड़ चुके है। इससे पहले वाराणसी से जयपुर के लिए 28 अक्टूबर को विमान सेवा शुरू हो चुकी है। इसके बाद वाराणसी से जयपुर जाने वालों को काफी सहूलियत मिल रही है।

स्पाइस जेट को मार्च से मिलने शुरु हो जाएंगे एयरक्रॉफ्ट

आप को बतादें कि स्पाइस जेट सूरत को वाराणसी से जोड़ने के लिए नये एयरक्राफ्ट का इंतजार कर रही है। स्पाइस जेट प्रबंधन ने पत्रिरा को बताया कि 15 हजार करोड़ रुपये में 205 छोटे-बड़े एयरक्रॉफ्ट का ऑर्डर दिया गया है। मार्च से एयरक्रॉफ्ट मिलने शुरू हो जाएंगे। ये सभी एयरक्रॉफ्ट 10 वर्ष तक मिलते रहेंगे। 50 एयरक्राफ्ट 90 सीटर होंगे। इन एयरक्रॉफ्ट को कनाडा की बॉम्बार्डियर कंपनी बना रही है।

यह भी पढ़ें- प्रेमी से शादी के लिए थाने में ही अड़ गई युवती