7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेमी से शादी के लिए थाने में ही अड़ गई युवती

पुलिस सुरक्षा में लड़की को भेजा गया घर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सोनभद्र

•

image

Sunil Yadav

•

Updated: 6 Dec 2017, 1:13 PM IST

प्रेमी से शादी के लिए थाने में ही अड़ गई युवती

प्रेमी से शादी के लिए थाने में ही अड़ गई युवती

सोनभद्र. जिले के राबर्टगंज क्षेत्र में घरवालों का विरोध देखते हुए एक प्रेमी जोड़ा घर छोड़ कर फरार हो गया। परिजनों को जब उनके फरार होने की भनक लगी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मंगलवार को पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। जहां लड़की अब भी लड़के से शादी करने के लिए अड़ी हुई है तो वहीं लड़ेक के परिजन दोनों की शादी कराने से इंकार कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राबर्टगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक सोमवार को गांव की ही रहने वाली लड़की को लेकर फरार हो गया। दोनों का पछले कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों शादी करना चाहते थे। लोकिन उनका परिवार इस शादी के लिए राजी नहीं था। जिसके बाद दोनों ने यह कदम उठाया। वहीं जब लड़की के घर वालों को दोनोें के फरार होने की भनक लगी तो वह सीधे थाने पहुंच गए और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

जिसके बाद पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए प्रेमी जोड़े को मंगलवार को राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन के समीप हिरासत में ले लिया और दोनों को कोतवाली ले आई। इसके बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को उनके मिलने की सूचना दी। सूचना मिलने पर थाने पहुंचे प्रेमी जोड़ों के परिवारीजनों के बीच पुलिस की मौजूदगी में सुलह समझौते की बात चल रही थी। वहीं लड़के पक्ष के लोग इस शादी के लिए तैयार नहीं थे तो लड़की प्रेमी से शादी करने के लिए अड़ी रही और साफ कह दिया शादी तो उसी से करेगी जिससे वह प्यार करती है। देर रात लड़की को सुरक्षा में घर भेजा गया। मामले में पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- रिश्ते में बहन लगने वाली किशोरी ने शादी करने से किया इंकार तो युवक ने...