इनके बिना नहीं होगी इंट्री
छावनी स्थित रणबांकुरे स्टेडियम में दस से 22 दिसम्बर तक होनेवाली सेना भर्ती रैली के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती निदेशक कर्नल मनीष धवन ने दिशा-निर्देश जारी किये हैं। कर्नल के अनुसार अभ्यर्थी रैली प्रवेश पत्र, 20 रंगीन पासपोर्ट साइज की फोटो, दस रुपये के स्टाम्प पर शपथ पत्र, शिक्षा के सभी प्रमाण पत्र, निवास व जाति प्रमाण पत्र, दो चरित्र व अविवाहित प्रमाण पत्र, आधार व पैन कार्ड, खेल प्रतियोगिताओं के प्रमाण पत्र, कम्प्यूटर शिक्षा से सम्बधित दस्तावज लाएं। सभी प्रमाण पत्रों की दो-दो छायाप्रति जरूर साथ रखें।