scriptWeather Alert – पारे की बढ़ोतरी पर लगा ब्रेक, यहां पहुंचा अधिकतम तापमान | weather can change in varanasi | Patrika News
वाराणसी

Weather Alert – पारे की बढ़ोतरी पर लगा ब्रेक, यहां पहुंचा अधिकतम तापमान

पुरवा हवा चलने से भीषण गर्मी के बाद उमस ने लोगों को किया परेशान, जानिए कब तक मिलेगी मौसम की मार से राहत

वाराणसीJun 11, 2019 / 08:53 pm

Devesh Singh

Weather Alert

Weather Alert

वाराणसी. पुरवा हवा चलने से पारे की बढ़ोतरी पर ब्रेक लग गया है। मंगलवार को मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अधिकतम तापमान 43.6 व न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 10 जून को अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था जिससे हड़कंप मच गया था। पारा नया रिकॉर्ड बनाने को आतुर दिख रहा था लेकिन नमी बढऩे से तापमान में कमी आयी है। मौसम वैज्ञानिक की माने तो एक-दो दिन में आंधी या हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
यह भी पढ़े:-घर में घुस कर बुजुर्ग महिला से की थी लाखों की लूट, दो गिरफ्तार
आसमान से बरस रही आग के साथ ही उमस ने लोगों को दोहरी मार दी है। धूप में निकलने पर बदन झुलस रहा है, जबकि घर के अंदर पसीने से शरीर तरबतर हो जा रहा है। लगातार पड़ रही गर्मी ने लोगों को बैचेन कर दिया है। मौसम की मार से बचने की उम्मीद कही नहीं दिखायी पड़ रही है। आमतौर पर 15 जून तक बनारस में मानसून दस्तक दे देता था ऐसी स्थिति में इस समय प्री मानसून की गतिविधियों से लोगों को राहत मिलती थी लेकिन इस बार मानसून एक्सप्रेस खुद ही लेट से चल रही है इसलिए प्री मानसून भी एक्टिव नहीं हुआ है। नमी बढऩे से हुई उमस ने लोगों को भले ही परेशान किया है लेकिन नमी की यही बढ़ोतरी मौसम में परिवर्तन ला सकती है, जिससे आंधी या गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना रहती है।
यह भी पढ़े:-छह लाख रुपये भरने के लिए लूट की फर्जी कहानी रची तो क्राइम ब्रांच ने किया बड़ा खुलासा
जानिए क्या कहा मौसम वैज्ञानिक ने
मौसम वैज्ञानिक प्रो.एसएन पांडेय ने कहा कि आद्र्रता बढऩे से उमस में वृद्धि हुई है और तापमान में दो डिग्री से अधिक की कमी हुई है। आर्द्रता 60 प्रतिशत दर्ज हुई है। नमी के कारण मौसम में परिवर्तन हो सकता है। एक-दो दिन में आंधी या हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।
यह भी पढ़े:-लोक सेवा आयोग के कार्यालय व अभिलेखों के लिए पुलिस चाहती है सर्च वारंट, कोर्ट में दी याचिका

Home / Varanasi / Weather Alert – पारे की बढ़ोतरी पर लगा ब्रेक, यहां पहुंचा अधिकतम तापमान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो