1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झटपट बनाएं और कभी भी खाएं टेस्टी आलू टमाटर की सब्जी

अगर बनाने के लिए कोई सब्जी नहीं सूझ रही और समय भी कम है तो झटपट आलू टमाटर बना सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 3 Jun 2018, 4:49 PM IST

aloo tamatar sabji

aloo tamatar sabji

अगर बनाने के लिए कोई सब्जी नहीं सूझ रही और समय भी कम है तो झटपट आलू टमाटर बना सकते हैं। यह फटाफट बन जाते हैं और बहुत ही टेस्टी बनते हैं। इतना ही नहीं इस सब्जी को बच्चे भी पसंद करते हैं और बड़े भी इसे शौक से खाते हैं। हालांकि यह मेहमानों के सामने परोसने वाली रेसिपी नहीं है। यहां पढ़ें आलू टमाटर की सब्जी की रेसिपी -

सामग्री -

आलू - 300 ग्राम
टमाटर - 200 ग्राम
हरी मिर्च - 2-3
अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
तेल - 1 टेबल स्पून
हींग - 1 पिंच
जीरा - आधा छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से भी कम
नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
हरा धनिया - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि -

आलू को उबाल कर, ठंडे करके छील लीजिए। टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिए। कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिए। गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिए। जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालकर चमचे से चला दीजिए ( मसाला जलने न पाए)। मसाले में टमाटर का पेस्ट डालकर मसाले को तब तक भूनिए जब तक कि वह दाने दार न हो जाए।

आलू को तोड़कर इस मसाले में डालिए और 2 मिनिट तक चमचे से चलाते हुए भूनिए। एक गिलास पानी, नमक और लाल मिर्च डाल दीजिए (पानी की मात्रा आप अपनी इच्छा के अनुसार घटा बड़ा सकते हैं)।

सब्जी में उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक पकाइए। सब्जी बन चुकी है। सब्जी में गरम मसाला और आधा हरा धनिया डाल कर मिला दीजिए।

आपकी आलू टमाटर की सब्जी तैयार है। सब्जी को बाउल में निकाल लीजिए और हरे धनिया ऊपर से डालकर सजाइए। गरमा गरम आलू टमाटर की सब्जी पूरी, परांठे, नान या चावल किसी के साथ परोसिए और खाइए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।