31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंगन कतरी बच्चों को भी आती है बहुत पसंद

बैंगन का भरता और बैंगन की सब्जी तो आपने बहुत खाई होगी, लेकिन इस बार बैंगन कतरी ट्राय करें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 15 Jul 2018, 3:25 PM IST

baingan katri

baingan katri

बैंगन का भरता और बैंगन की सब्जी तो आपने बहुत खाई होगी, लेकिन इस बार बैंगन कतरी ट्राय करें। इसे आप मेहमानों के सामने साइड डिश के रूप में भी परोस सकते हैं। इसे बनाना आसान है और यह बच्चों को भी पसंद आती है। यहां पढ़ें बैंगन कतरी की रेसिपी -

सामग्री -

बैंगन मध्यम आकार का
तेल - 2-3 टेबल स्पून
दही - 1-2 टेबल स्पून
गेहूं का आटा - 2-3 टेबल स्पून
हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
चाट मसाला - 1 छोटी चम्मच
काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
नमक - 1/2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)

विधि -

सबसे पहले दही में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक और काली मिर्च मिला कर मसाले तैयार कर लीजिए।

बैंगन के पतले 1/2 - 3/4 सेमी मोटे स्लाइस काट लीजिए और इन स्लाइस के दोनों ओर चाकू से हल्के से कट लगा दीजिए, ताकि बैगन के अन्दर मसाला चला जाए। दही में मिले मसाले बैगन की स्लाइस के ऊपर रखिये और चारों ओर फैला दीजिए, स्लाइस दोनों ओर मसाला लपेट दीजिए, सारे बैगन पर मसाला लपेट कर रख दीजिए।

मसाले लगे बैगन के सलाइस को आटे के ऊपर रखकर आटा बैगन स्लाइस को दोनों ओर आटे से कोटिंग कीजिए। सारे बैगन की स्लाइस को दोनों ओर आटे से कोटिंग करके रख लीजिए।

एक चौड़ी कढ़ाही या तवे को आग पर रखकर 2 चम्मच तेल डालिए, बैंगन के स्लाइस को कड़ाही में इस तरह बिछाए के एक दूसरे के ऊपर स्लाइस न आए। इसे हल्की आग पर सिंकने दीजिए, बैगन के स्लाइस जब नीचे की ओर से गोल्डन ब्राउन सिक जाय तब पलट दीजिए और दूसरी ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिए। बैंगन कतरी तैयार हैं इन्हें गरमा गरम पूड़ी या परांठे या चावल के साथ या एसे ही स्नैक्स के रूप में परोसिए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।