1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पार्टी रेसिपी है टोफू बटर मसाला

टोफू को कई तरीके से बनाया जा सकता है। आपको बता दें कि टोफू और पनीर दो अलग अलग चीजें हैं और दोनों का ही स्वाद भी काफी अलग होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 14 Jul 2018, 4:33 PM IST

Tofu butter masala

Tofu butter masala

टोफू को कई तरीके से बनाया जा सकता है। आपको बता दें कि टोफू और पनीर दो अलग अलग चीजें हैं और दोनों का ही स्वाद भी काफी अलग होता है। यहां हम आपको स्वादिष्ट टोफू बटर मसाला बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। इसे आप पार्टी में भी सर्व कर सकते हैं या फिर डिनर में भी बना सकते हैं। यहां पढ़ें टोफू बटर मसाला रेसिपी -

सामग्री -

टोफू (या पनीर) - 250 ग्राम
काजू - 20
टमाटर - 2
हरी मिर्च - 2
अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा
मक्खन - 4 टेबल स्पून
दही - 100 ग्राम (आधा कप)
जीरा पाउडर - एक छोटी चम्मच
धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
चीनी - आधा छोटी चम्मच
दूध - 1-2 कप
हरा धनिया - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि -

टोफू को चोकोर टुकड़ों में काट लीजिए और नानस्टिक कढ़ाई में एक बड़ी चम्मच बटर डालकर हल्का ब्राउन तल कर निकाल लीजिए। काजू को आधा घंटे के लिए पानी में भिगो दीजिए, पानी से काजू निकालिए और पीस कर बारीक पेस्ट तैयार कर लीजिए। टमाटर को धो लीजिए, हरी मिर्च के डंठल तोड़ कर धो लीजिए। अदरक को छील कर धो लीजिए, सभी को बारीक पीस कर पेस्ट बना लीजिए।

दही को मिलाइए और फिर से एक बार मिक्सी को चला दीजिए कढ़ाई में 2 चम्मच मक्खन डाल कर गरम कीजिए, गरम मक्खन में जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और टमाटर, दही का पेस्ट डालकर 3-4 मिनिट तक भूनिए, बचा हुआ मक्खन, काजू का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालिए और मसाले के ऊपर घी तैरने तक भून लीजिए। तरी को आप जितना गाड़ा रखना चाहते हैं उसके अनुसार, मसाले में ठंडा दूध थोड़ा थोड़ा करके डालिए और ग्रेवी को चमचे से लगातार चलाते हुए पकाइए।

उबाल आने पर तरी में नमक और गरम मसाला डाल कर मिलाइए, अब टोफू के टुकड़े डाल कर, फिर से उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक पकाइए ताकि सारे मसाले और तरी रस टोफू के टुकड़े में चले जाए। लीजिए आपकी टोफू बटर मसाला सब्जी तैयार हैं। टोफू पनीर बटर मसाला को प्याले में निकालिए और कटे हरे धनिया ऊपर से डाल कर सब्जी को सजाइए। गरमा गरम टोफू पनीर बटर मसाला सब्जी चपाती, परांठे, पूरी, नान या चावल के साथ परोसिए और खाइए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।