31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैबेज रोल्स है सेहत का खजाना

पत्तागोभी में विटामिन के, विटामिन सी और विटामिन बी6 पाया जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 27 Dec 2017, 1:13 PM IST

cabbage rolls

cabbage rolls

पत्तागोभी में विटामिन के, विटामिन सी और विटामिन बी६ पाया जाता है। इसके अलावा यह डायटरी फाइबर, पोटेशियम, विटामिन बी1, फॉसफोरस, कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन से भी भरपूर हाता है। पत्तागोभी के यह टेस्टी रोल्स बच्चों को भी खूब पसंद आएंगे। यहां पढ़ें कैबेज रोल्स की टेस्टी रेसिपी -

सामग्री -

पत्ता गोभी के पत्ते - 5 से 7
उबले चावल - दो कप
गाजर, मटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, हरा प्याज, कॉर्न - एक कप (मिले-जुले)
सोया सॉस - आधा छोटा चम्मच
कुटी काली मिर्च - आधा छोटा चम्मच
जैतून का तेल - एक छोटा चम्मच
नींबू का रस - एक छोटा चम्मच
नमक - स्वादानुसार

विधि -

सबसे पहले कैबेज रोल की भरावन बनाने के लिए उबले चावल में कटी गाजर, मटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, हरा प्याज व कॉर्न डालें। अब इसमें नमक, कुटी काली मिर्च, सोया सॉस, जैतून का तेल व नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इस तैयार भरावन को पत्ता गोभी के पत्तों में रखें और पत्ते को लपेटते हुए रोल करें। अब इस रोल को पांच से सात मिनट के लिए भाप पर पकाएं। तैयार कैबेज रोल को सॉस या चटनी के साथ सर्व करें।

थ्री बींस सैलेड

सामग्री -

राजमा, लोबिया, सोया बीन्स - आधा-आधा कप (उबली हुई)
गाजर, खीरा, प्याज, टमाटर, तीनों रंग की शिमला मिर्च, हरी मिर्च, हरा धनिया - दो-दो बड़े चम्मच
जैतून का तेल - एक छोटा चम्मच
सिरका - आधा छोटा चम्मच
चीनी - एक छोटा चम्मच
नमक व कुटी काली मिर्च - स्वादानुसार

विधि -

उबले राजमा, लोबिया व सोया बींस को आपस में मिलाएं। इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, खीरा, गाजर, तीनों रंग की शिमला मिर्च, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें। ड्रेसिंग बनाने के लिए एक कटोरी में जैतून का तेल, सिरका, चीनी, नमक व कुटी काली मिर्च डालकर घोलें। ड्रेसिंग को सलाद में डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।