31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईवनिंग स्नैक्स में बनाएं कॉर्न एंड राइस टिक्की साते

शाम के समय कुछ टेस्टी खाने का मन हो तो कॉर्न एंड राइस टिक्की साते बनाएं। यह बच्चों को बहुत पसंद आते हैं और झटपट तैयार भी हो जाते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 14 Jul 2018, 5:00 PM IST

Corn and Rice Tikki Satay

Corn and Rice Tikki Satay

शाम के समय कुछ टेस्टी खाने का मन हो तो कॉर्न एंड राइस टिक्की साते बनाएं। यह बच्चों को बहुत पसंद आते हैं और झटपट तैयार भी हो जाते हैं। इसे चावल, मकई के दाने, पुदीना और चाट मसाला के साथ बनाया जाता है। यहां पढ़ें टेस्टी कॉर्न एंड राइस टिक्की साते की रेसिपी -

सामग्री -

टिक्की के लिए
1/2 कप उबले और कुचले हुए स्वीट कॉर्न दानें
1 कप पके हुए चावल
1 टी-स्पून बारीक कटी हुई हरी मिर्च
1/4 कप बारीक कटा हुआ पुदिना
1 टी-स्पून चाट मसाला
1 टी-स्पून नींबू का रस
2 टेबल-स्पून कोर्नफ्लार
नमक स्वादअनुसार
तेल , चुपड़ने और पकाने के लिए

अन्य सामग्री
1 टी-स्पून मक्ख़न
16 शिमला मिर्च के टुकड़े
16 पीली शिमला मिर्च के टुकड़े
1 टी-स्पून चाट मसाला
नमक स्वादअनुसार

विधि -

टिक्की के लिए
सभी सामग्री को एक गहरे बाउल में डालकर अच्छी तरह मिला लें। मिश्रण को 16 बराबर भाग में बांटकर, प्रत्येक भाग के 25 मिमी (1 इंच) व्यास के गोल चपटी टिक्की बना लें। एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और तेल से हल्का चुपड़ लें। थोड़े-थोड़े टिक्की को रखकर, थोड़े तेल का प्रयोग कर, उनके दोनों तरफ सुनहरा होने तक पका लें। एक तरफ रख दें।

एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में मक्ख़न गरम करें, लाल और पीली शिमला मिर्च, चाट मसाला और नमक डालकर, मध्यम आंच पर 1 मिनट तक भून लें। पीली शिमला मिर्च, टिक्की, लाल शिमला मिर्च के एक टुकड़े को तुथपिक में फंसा लें। विधी दोहराकर 15 और साते बना लें। तुरंत परोसें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।